महाकुंभ में स्नान कर धोए पाप,फिर चोरी की वारदात को दिया अंजाम,तीन गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नकदी समेत जेवरात किया गया बरामद संवाददाता/किशनगंज

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज पुलिस ने चोरी की घटना का महज 6 दिनों के अंदर उद्भेदन करने में सफलता हासिल किया है ।मालूम हो की बीते 25 जनवरी की रात को चोरों के द्वारा टाऊन थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गोदाम के निकट संवेदक रामनाथ चौधरी के बंद पड़े घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था ।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। जहां गठित टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि आरोपियों ने पहले प्रयागराज कुंभ में स्नान किया उसके बाद चोरी की योजना बनाई ।उन्होंने कहा कि आरोपी पहले अलीगढ़ गए लेकिन वहां सफलता हाथ नहीं लगी उसके बाद ट्रेन से किशनगंज पहुंचे जहा संवेदक के घर पर चोरों की घटना को अंजाम दिया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपी बंगाल के रहने वाले है जिनकी पहचान बप्पी सिंह,अमित बाल्मीकि ,नेपाल कर्मकार के रूप में हुई है ।पुलिस ने इनके पास से 2 किलो 418 ग्राम चांदी ,35.52 ग्राम सोना ,चार मोबाइल फोन,एक पल्सर बाइक, 1 लाख 28 हजार नकदी बरामद किया है।गठित टीम में एसडीपीओ गौतम कुमार,थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन,अंकित सिंह,इरफान,रवि रंजन शामिल थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!