न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :चाइनीज वायरस के 2187 नए मरीजों कि हुई पुष्टि ,मृतकों की संख्या 537 पहुंची

बिहार/पटना

रविवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 2187 कोरोना के नए मरीज मिले है ।जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 104093 हो चुकी है ।विभाग के मुताबिक विगत 24 घंटे में कुल 67,212 सैम्पल की जांच हुई है वहीं अबतक कुल 72,566 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 30,989 है और  कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 69.71 है।मालूम हो कि बीमारी से 537 लोगो की मौत अभी तक हुई है । रविवार को पटना में 253, पूर्णिया 82,कटिहार 13,अररिया 19 एवं किशनगंज में 13 नए मामले सामने आए है ।अन्य जिलों में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है ।

Share this news

Leave a Comment