आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी,सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में बिहार सरकार के नीति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।उन्होंने बताया वे बिहार राज्य स्तरीय आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलेटर संघ के आह्वान पर अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार उन्हें उनके कार्य के मुताबिक मानदेय नहीं दे रही है।टेढ़ागाछ आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा लिखित ज्ञापन चिकित्सा पदाधिकारी टेढ़ागाछ को देकर सभी आशा कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल में रहने की सूचना दी गयी है।आशा कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष एवं आशा कार्यकर्ताओं ने बताया सरकार से उनकी मांगें है कि उन्हें 10 हजारे रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाय इसके अलावे और भी कई मांगे है।

जिसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।जिसके कारण प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ नारेबाजी की गई।वहीं चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया आशा कार्यकर्ताओं के संघ की ओर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की लिखित सूचना दी गयी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!