झाड़ फूंक के चक्कर में पड़कर सर्पदंश पीड़ित की जान जाते जाते बची,पीड़ित अस्पताल में भर्ती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर एक सर्पदंश पीड़ित की जान जाते जाते बची। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार पुर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चंदैल गांव निवासी नूर इस्लाम खेत जाने के दौरान विषधर का शिकार हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर पड़ोस के तांत्रिक के पास पहुंचे। वहीं तांत्रिक भी जहर उतारने का स्वांग रचाते हुये तरह तरह के करतब करने लगा। उसने पीड़ित के पैर में कई स्थानों पर चीरा लगा दिया। जिससे काफी खुन भी बहने लगा।

लेकिन इस बीच नूर इस्लाम के शरीर में जहर फैलने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इधर काफी देर तक उलुल जुलुल हरकत करने के बाद तांत्रिक ने भी अपने हाथ खड़े कर दिये। घटना से हैरान और परेशान परिजन नूर इस्लाम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उसकी जान बच गई।

झाड़ फूंक के चक्कर में पड़कर सर्पदंश पीड़ित की जान जाते जाते बची,पीड़ित अस्पताल में भर्ती