किशनगंज /सागर चन्द्रा
रेल पुलिस ने 10 वर्षों से फरार
वारंटी को गिरफ्तार किया है। शहर के दिलावरगंज निवासी सूरज कुमार पिता गणेश महतो के विरुद्ध चोरी का केस रेल थाना में दर्ज किया गया था।
कांड संख्या 18/13 दर्ज किये जाने के बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट भी निर्गत किया गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह उसे रेलवे ओवरब्रिज से गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया गया।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 188






























