किशनगंज :शराब के नशे में पांच पियक्कड़ों को किया गया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा


उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। गस्त कर रही टीम ने एमजीएम रोड से धरमगंज निवासी राजकुमार साह को शराब के नशे में पाये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

जबकि फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने अररिया निवासी चंद्रमणी राय, जिज्ञासु आनंद और विशाल कुमार के साथ साथ कसबा पुर्णिमा निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!