छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से क्षेत्रीय लोग परेशान थे। जिसको लेकर सोमवार की सुबह मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ लगभग 45 मिनट तक बारिश हुई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। यहां बता दे कि छातापुर प्रखण्ड क्षेत्र में बीते कई दिनों से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही थी। इसी दौरान सोमवार की सुबह मेघ गर्जना के साथ लगभग साढ़े 8 बजे मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया।जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हुई।
जिससे मौसम सुहाना हो गया। बता दे कि चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। ऐसा लगने लगा था कि अब गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। सोमवार को भी सुबह के सात बजे तक उमस भरी गर्मी बनी रहने की ही अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन सुबह के ही आठ बजे के लगभग में मौसम ने अचानक करवट ले लिया। क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगी। धीरे-धीरे पूरा आसमान काले बादलों से पट गया।
फिर थोड़ी देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जो की लगभग 45 मिनट तक होती रही। इस बरसात ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। उधर, क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरे भी काफी खिले दिखे। किसानों ने बताया कि तेज धूप से धान की फसल को काफी क्षति पहुंच रही थी। जबकि सोमवार को हुई बारिश फसल के लिए वरदान साबित हुई है।

























