किशनगंज :सात वर्षीय बच्चा सर्पदंश का हुआ शिकार,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज/सागर चन्द्रा

घर के निकट स्थित पानी भरे गड्ढे में मछली मारने के दौरान एक सात वर्षीय बच्चा सर्पदंश का शिकार हो गया। टाउन थाना क्षेत्र के चकलाघाट में घटित घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।

परिजनों ने फौरन पीड़ित राजा पिता हजरत अली को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उसकी जान बच गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!