न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गोपालगंज :वाल्मीकि नगर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद कई जगहों पर बांधो से हो रहा रिसाव ,लोगो में दहशत

गोपालगंज /संवादाता

गोपालगंज में वाल्मीकि नगर बराज से करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है । वहीं बांधो पर भी भारी दबाव पड़ने से लोग दहशत में है ।मालूम हो कि सारण बांध और उसके समानान्तर बनाये गए रिंग बाँध में जगह जगह रिसाव की खबरे भी आने लगी है ।

जानकारी के मुताबिक  जादोपुर मंगलपुर महासेतु के आगे पुलिया के समीप अप्रोच पथ में कटाव शुरू हो चुका है । जिसका एप्रोच कभी भी ध्वस्त हो सकता है उसके बाद लोगों की परेशानी अत्याधिक बढ़ सकती है । मालूम हो की एप्रोच पथ को बचाने के लिए प्रशासनिक महकमा जुटा हुआ है ।

ताकि लोगों को गंभीर खतरों से बचाया जा सके।वहीं जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया है ।

मालूम हो की राजोखर  प्रखंड का दौरा करने के दौरान राहत शिविर का डीएम ने औचक निरीक्षण किया था जहा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी गायब मिले थे जिसके बाद डीएम ने अंचल अधिकारी को एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश दिया है ।

Share this news

Leave a Comment