ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

SHARE:

बारसोई /कटिहार /प्रतिनिधि

कटिहार रेल मंडल के पश्चिम बंगाल स्थित डालकोला रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या – 15629 /15630 के ठहराव प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 15629 नागोन एक्स्प्रेस को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर स्थानीय यात्रियों एवं जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कार्तिक चन्द्र पाल ने कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

इस कार्यक्रम में कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, डीएसटीई एवं अन्य रेल अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई