महिला का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद ,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बगीचा गांव, वार्ड नंबर 15 में 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यास्मीन बेगम पति जाहिद आलम ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।

शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। हालांकि परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को चिकित्सक की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!