किशनगंज /सागर चन्द्रा
शहर में गस्त कर रही टाउन थाना पुलिस ने कैलटेक्स चौक के निकट शराब के नशे में हंगामा कर रहे बाइक सवार तीन को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से बीयर की बोतलें भी बरामद होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान आलूगद्दी रामपुर निवासी रोहित पासवान, डुमरियाभट्टा निवासी धीरज साह और रोहित पासवान के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध टाउन थाना में मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

























