न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो दुकान होगी सील -एसडीओ

किशनगंज/अब्दुल करीम

किशनगंज में covid 19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री शाहनवाज अख्तर नियाजी की अध्यक्षता में शहर के व्यापारियों की बैठक स्थानीय मनोरंजन क्लब में की गई ।बैठक में शहर के सभी दुकानदारों ने हिस्सा लिया ।बैठक में एसडीओ श्री नियाजी ने कहा की सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश से दुकानदारों को अवगत करवा दिया गया है ।

श्री नियाजी ने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर 50 रुपए फाइन के साथ साथ ऐसे दुकानदार जो सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे उनकी दुकानों को सील किया जाएगा । वही बैठक में दुकानदारों ने एक स्वर में 72 घंटे के लिए पूर्ण लॉक डाउन कर देने की मांग की जिसपर एसडीओ ने कहा कि वो दुकानदारों कि मांग से जिला पदाधिकारी को अवगत करवाएंगे उसके बाद जो फैसला होगा लिया जाएगा ।बैठक में एसडीओ शाहनवाज अख्तर नियाजी , भाजपा नेता डॉ सचिन प्रसाद, मिक्की साहा सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे

Share this news

Leave a Comment