न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर की आत्म हत्या 

पटना /डेस्क

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र में युगल जोड़ी के शव को पुलिस ने संदेश टोला के बगीचे से बरामद किया है । घटना सोमवार के अहले सुबह की है

संदेश थाना पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दिया की संदेश के ही काजी टोला में युगल जोड़ी का शव पेड़ से लटका पड़ा है। सूचना के आधार पर संबंधित थाना घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है ।

जानकारी के मुताबिक मृतक निरंजन पासवान अपने गांव के ही रोजी खातून से प्यार करता था । बीती रात्रि निरंजन पासवान के बगीचे में ही दोनों युगल जोड़ी ने अपना दम तोड दिया ।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

Share this news

Leave a Comment