न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सरकार ने अनलॉक 02 को लेकर जारी किया दिशा निर्देश

देश/डेस्क

केंद्र सरकार ने अनलॉक 02 को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है ।मालूम हो कि नए दिशा निर्देश 1 जुलाई से प्रभावी हो जाएंगे ।सरकार ने 31 जुलाई तक के लिए सिनेमा हॉल , स्विमिंग पूल ,स्कूल , कॉलेज को बंद रखने का निर्णय लिया है ।

वहीं रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जरूरी गतिविधियों और कुछ अन्य को इससे छूट दी गई है। सरकार ने घरेलू उड़ान ,रेल यात्रा में हल्की छूट देने का निर्णय लिया है लेकिन अंतर राष्ट्रीय उड़ान अभी बंद ही रहेंगी

सरकार ने कंटेंटमैंट जोन में सिर्फ जरूरी गतिविधियों को मंजूरी दी है साथ ही राज्य सरकारों को मोनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है

कंटेंटमैंट जोन में 31 जुलाई तक कड़ाई से लॉक डाउन का पालन करने का निर्देश सरकार द्वारा दिया गया है ताकि चाइनीज वायरस से जंग जीता जा सके ।

Share this news

Leave a Comment