न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज ! नदी की तेज धार में प्रधानमंत्री सड़क कटा । आवागमन में हो रही परेशानी

किशनगंज /विजय कुमार साहा

आमबाड़ी में सड़क टूटी पुल बनाने की मांग

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिस से जन जीवन व्यस्त है।चारो तरफ पानी ही पानी और सड़क टूटने से परेशानी ही परेशानी हो गई है।रेतुआ नदी में बाढ़ आने से रविवार को आमबाड़ी गाँव के निकट प्रधानमंत्री सड़क टूट गई है,जो झाला से निसन्द्रा तक जाती है।सड़क टूटने से दर्जनों गाँव के लोगों को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय जाने में परेशानी हो रही है।

ज्ञात हो कि इस जगह विगत वर्ष 2017 में आई बाढ़ में पहली बार सड़क टूटीथी।दूसरी बार 2019 में अब 2020 की पहली बाढ़ में तीसरी बार सड़क ध्वस्त हो गई है और डायवर्सन में चार फीट तक पानी है।अब इस सड़क पर आवागमन करना अवाम के लिए मुश्किल है।

गौरतलब है कि यह सड़क झाला से बैगना होता हुआ निसन्द्रा तक 29 किलोमीटर है।इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन हुआ करता है।फिर भी प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं करती है। हर वर्ष कटिंग पर मिट्टी भरकर आवागमन तो चालू करता है,लेकिन बरसात आते ही रेतुआ नदी के बाढ़ से यह सड़क टूटती रहती है और बरसात भर स्थानीय लोगों को आवजाही में परेशानी होती है।स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी से यहाँ आरसीसी पुल बनाने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment