न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेड लाइट एरिया से मुक्त करवाई गई 2 लड़कियां निकली कोरोना पॉजिटिव । पुलिस महकमे में हड़कंप

किशनगंज/संवादाता


बुधवार को जिले के  प्रेमनगर रेड लाइट एरिया से मुक्त करवाई गई  दो पीड़िता का जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आया है। जानकारी के मुताबिक एक पीड़िता गुवाहाटी, असम की दूसरी बंगाल के पांजीपाड़ा निवासी है। मालूम हो कि बीते दिनों बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों युवतियों को मुक्त करवाया था ।

जिसके बाद उनके कोरोना जैसे लक्षण मिलने के बाद उनकी जांच करवाई गई ।बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया ।दोनों पीड़ित को उसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया ।

 एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि पीड़िता के संपर्क में आने वाले महिला थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों का भी जांच कराया जाएगा। साथ ही छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की जांच कराने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने बताया कि महिला थाना में तैनात सभी पुलिसकर्मी भी क्वारंटाइन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला थाना परिसर को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और आईसीएमआर के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एरिया को रेड जोन घोषित किया जाएगा ।

Share this news

Leave a Comment