न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हर लोक सभा क्षेत्र में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

डेस्क/एजेंसियां

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पोस्ट आफिस सेवा केंद्र (पीएसके) देश के सभी लोकसभा क्षेत्र में होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में चिप युक्त ई-पासपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इससे भारतीय यात्रा संबंधित दस्तावेज और सुरक्षित होंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर कहा, हम ऐसे हर लोकसभा क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हम 488 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में यह सेवा प्रदान करने में सक्षम हुए हैं। लगातार आगे बढ़ रही यह महत्वाकांक्षी प्रक्रिया कोरोना के चलते कुछ समय के लिए रुकी है।


जयशंकर ने कहा, ‘हम चिप-सक्षम ई-पासपोर्ट के लिए भारतीय सुरक्षा प्रेस नासिक और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के साथ काम कर रहे हैं। ई-पासपोर्ट का परिचय हमारे यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा को मजबूत करेगा। इस उत्पादन के लिए खरीद प्रक्रिया चल रही है और मैं इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दूंगा। 

Share this news

Leave a Comment