ब्राम्हण समाज द्वारा शहर में जुलुश निकालकर पूर्व सीएम मांझी के खिलाफ की गई नारेबाजी
आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सीएम मांझी को एनडीए से बाहर करने की मांग की
किशनगंज /प्रतिनिधि
सीमावर्ती किशनगंज जिले में बुधवार को ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया ।बता दें कि बीते दिनों जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ अशोभनीय बयान दिया गया था ।जिससे नाराज होकर आज शहर के गांधी चौक में ब्राह्मण एकता मंच के बैनर तले सैकड़ों लोग जुटे एवं प्रदर्शन किया ।प्रदर्शनकारियों द्वारा पहले जुलुश निकाल कर प्रदर्शन किया गया ।




























