न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को लेकर जारी किया गया अलर्ट

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

मौसम विभाग ने बिहार के पूर्णिया,कटिहार ,अररिया ,सहरसा ,किशनगंज सहित कई जिलों में 24 जून से लेकर 29 जून तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है ।मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद राज्य सरकार द्वारा भी सभी जिला पदाधिकारियों को समस्या से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है ।आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा सभी जिला अधिकारियों को संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए एसडीआरएफ ,एनडीआरएफ की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में रखने का निर्देश दिया है साथ ही नाव ,मोटरबोट को पर्याप्त संख्या में डिप्लॉय करने का निर्देश दिया गया है ।

Share this news

Leave a Comment