मंगलवार ,23/11/2021,विक्रम सम्वत 2078,तिथि :चतुर्दशी …आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आपकी बनायी हुई योजनाएं काफी हद तक कामयाब होंगी। आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हो। आप ऑफिस में अपने काम से काम रखें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, इसका फायदा भी आपकोमिलेगा। लवमेट किसी अच्छी जगह पर घूमने का मन बनायेंगे।
वृष राशि :आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आने वाले दिनों में कुछ बड़ा करने की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ मिलकर सारी चीजें अच्छे से फाइनल करेंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। किसी काम को करने से पहले उसकी योजना बना लेना अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साइंस के स्टूडेंट्स किसी एग्जीबिशन के लिये तैयारी कर सकते हैं, आपकी तैयारियां सफल रहेंगी।

मिथुन राशि :आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोग बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ेगा। आपके बहुत दिनों से फसे हुए किसी कार्य में पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। जीवनसाथी आपकी हर तरह से मदद करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी से मुनाफा होगा।
कर्क राशि :आपके दिन की शुरुआत फाफी अच्छी रहेगी। सभी कार्य समय से पूरे होते जायेंगे। आप ऑफिस के किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार में पड़े रहेंगे, बेहतर होगा आप अपने सीनियर की सलाह ले लें। आपके जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सफल होंगे। स्कूल टीचर्स आपके काम से खुश होंगे। सेहत के लिहाज से आपका दिन उत्तम रहने वाला है।
सिंह राशि :आपका दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बनाना शुरू करेंगे, आगे चलकर इस प्लान का काफी फायदा भी होगा। आर्थिक रूप से दिन आपके फेवर में रहेगा। आपको किसी काम के लिये एडवांस पेमेंट मिल सकती है। इस राशि के पेंटिंग बनाने वालों की पेंटिंग की तारीफ होगी, साथ ही किसी क्लाइंट से अच्छा मुनाफा होगा।
कन्या राशि :दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी खास दोस्त से मदद भी मिलेगी। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आपके व्यवहार से आपके परिवार के लोगों बहुत खुश होंगे। आपके कारोबार से जुड़े किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मधुरता आयेगी।
तुला राशि :दिन आपके लिए खास रहेगा। परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से शुरुआत करेंगे। कार्यों में परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करने से आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। आप नया वाहन खरीदने का प्लान बनायेंगे। किसी मामले में आप अपने से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं, वो जॉब चेंज के बारे में विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि :आपका दिन यात्रा में बीतेगा। आपको ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ेगा। साथ में कोई सहयोगी भी जा सकता है। अचानक मार्केट में किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी कॉम्पटीटिव एग्जाम का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
धनु राशि :आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप सामाजिक कार्यों के लिए लोगों से मुलाकात करेंगे। ऑफिस में प्रतियोगिता जैसी स्थिति बन सकती है। आप अपनी बातों से सबको प्रभावित करने में सफल होंगे। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग साहित्य से जुड़े हैं, उनकी रचना की किसी बड़े व्यक्ति के द्वारा तारीफ की जायेगी। कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मकर राशि :दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें धनलाभ के कई मौके मिलेंगे। लेकिन कोई व्यक्ति आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश करेगा। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिये आपको खुद ही बात करनी चाहिए। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चे आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आप अपने करियर को बेहतर बनाने की योजना बनायेंगे।
कुम्भ राशि :आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप करियर के मामले में कुछ खास बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिंतित होंगे। दोस्तों के साथ कुछ खाने का प्लान बनायेंगे। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो लोगों से तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। खान-पान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा।
मीन राशि :आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। तय समय में ही आपके सारे कार्य पूरे हो जायेंगे। आप जो भी करना चाहेंगे,उसमें लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बनायेंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे। जीवनसाथी से आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा, रिश्ते और मजबूत होंगे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, टेढ़ागाछ-धवैली वार्ड 05 के लोग बेहाल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों के … Read more
- पुलिस पर हमला करना महंगा पड़ा, रात में छापेमारी कर 6 लोगो की हुई गिरफ्तारीराज कुमार/किशनगंज/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सड़क जाम और आगजनी के दौरान कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया … Read more
- किशनगंज में आधी रात आई आंधी का कहर, 100 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही — पेड़ उखड़े, बिजली ठप, फसलों को भारी नुकसानकिशनगंज/प्रतिनिधि रविवार देर रात किशनगंज जिले में आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने पूरे इलाके को … Read more
- वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बेबी केयर रुम का हुआ विधिवत उद्घाटन,माताएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को करवा सकेंगी स्तन पानसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सिविल सर्जन डॉ राजकुमार एवं अन्य … Read more
- नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मझिया पुल का किया स्थल निरीक्षण,बोले जल्द शुरू होगा पुल निर्माण कार्यसंवाददाता:अब्दुल करीम नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को मझियां पुल का स्थल निरीक्षण किया और जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मझिया … Read more
- किशनगंज:नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, कारवाई की मांगरणविजय/पौआखाली पौआखाली नगर पंचायत में पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के किनारे बुडको के द्वारा लाखों की राशि से निर्माण हो रहे नाला कार्य में उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम ने एकबार फिर … Read more
- अररिया में लूट की कोशिश नाकाम, युवक को मारी गोली; हालत गंभीरअररिया/अरुण कुमार जिले में शनिवार शाम अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला, जहां बाइक लूटने में असफल होने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना अररिया शहर के एबीसी … Read more
- पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनिहारी पुलिस ने विशेष छापामारी कर मनिहारी कांड संख्या 89/26, … Read more
- डीआरएम ने डीजल शेड व स्टेशन का किया निरीक्षणकटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार किरेंद्र नरह ने मंडल क्षेत्र के अंतर्गत मालदा डीजल शेड,रनिंग रूम एवं बालुरघाट स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित परिसरों में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, … Read more
- दहेज की आग में फिर बुझी एक जिंदगी: NH-31 किनारे नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनीकोढ़ा/कटिहार – कोढ़ा थाना अंतर्गत महिनाथपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।शनिवार की सुबह एनएच – 31 के किनारे संगीता देवी (22) का शव … Read more
- अतिपिछड़ा समाज की बेटी निवेदिता मंडल जेडीयू की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत,कटिहार में हुआ सम्मान समारोहकटिहार – जनता दल यूनाइटेड की ओर से अतिपिछड़ा समाज की बेटी श्रीमती निवेदिता मंडल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर कटिहार में उनके निज आवास पर भव्य सम्मान … Read more
- ट्रैक्टर ट्राली में दबने से दो मौसरे भाई की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाजा पंचायत की उफरैल गांव वार्ड संख्या 5 में अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से … Read more
- जनगणना के प्रति जागरूकता हेतु दिव्यांगों ने भरी हुंकार,बनाई मानव श्रृंखलाकटिहार – कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति,कटिहार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत एक प्रभात फेरी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से … Read more
- नीति आयोग के सूचकांकों की उपलब्धियों को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – नीति आयोग के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत सभी सूचकांकों में प्राप्त जिले की उपलब्धियो को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक … Read more
- कटिहार:छात्र के लापता होने पर मुहल्लेवासी का फूटा गुस्सापरिजनों ने कटिहार–पूर्णिया सड़क जाम कर किया प्रदर्शन कटिहार – शहर के सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका से 14 वर्षीय छात्र हर्षित कुमार के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता … Read more
- प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन,नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत तो निवर्तमान को दी गई विदाईथाना में हुआ विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो को विदाई दी गई यो वहीं नवपदस्थापित … Read more
- डीएम के आदेश पर सालमारी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की हुई जांच आलमारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा गठित जांच टीमों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड संस्थान के वैधता की जांच को लेकर टीम लगातार जांच कर रही है। … Read more





























