छठ मैया के गीतों से भक्तिमय हुआ वातावरण
बाज़ार में उमड़ी खरीददारों की भीड़
किशनगंज /प्रतिनिधि
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। घाटों की साफ सफाई एवं रंग रोगन करवाया जा रहा है ।ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा ना हो ।शहर के देवघाट खगड़ा, राम जानकी घाट रूईधासा ,गांधी घाट, डे मार्केट सहित अन्य घाटों पर नगर परिषद एवं छठ पूजा समिति के द्वारा घाटों पर साफ सफाई करवाई जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक घाटों व पोखरों की साफ-सफाई करवाई जा रही है।
पूजा समितियों द्वारा घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए पंडाल का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है ।गौरतलब हो कि जिले में करीब 250 से अधिक छठ घाट है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करते है ।

दूसरी तरफ बाज़ार पूरी तरह सज चुके है। बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ पड़ी है ।श्रद्धालु नारियल, फल , कद्दू सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री खरीद रहे है । बांस की टोकरी बनाने वाले युद्ध स्तर पर जुटे हैं। व्यापारी विभिन्न प्रकार के फलों को मांगा रहे हैं।शहर के करीब करीब सभी चौक चौराहों पर फल सहित अन्य पूजा सामग्रियों की दुकानें सज चुकी है। साड़ी की दुकानों में भी छठ व्रतियों की भारी भीड़ नई साड़ी खरीदने के लिए जुटी हुई है।छठ पूजा में नई साड़ी का अत्यधिक महत्व है ।छठ व्रती नई साड़ी पहन कर ही भगवान भास्कर को अर्ध्य देती है । जिसे लेकर साड़ी की दुकानों पर अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार सभी साड़ी खरीद रही है ।दुकानदारों के भी चेहरे खिले हुए है ।हर तरफ उल्लास और भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है
बता दे कि सोमवार को नहायखाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व शुरू होगा ।इससे पहले बड़ी संख्या में छठ व्रतियो ने ओदरा घाट स्थित नदी में स्नान कर पूजा अर्चना किया है ।छठ मैया की लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
छठ की प्रमुख तिथियां
इस बार 8 नवंबर को नहाए-खाए से छठ पूजा की शुरुआत होगी. 9 नवंबर को खरना होगा. पहला अर्घ्य 10 नवंबर को संध्याकाल में दिया जाएगा और अंतिम अर्घ्य 11 नवंबर को अरुणोदय में दिया जाएगा.
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकालकर … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं … Read more
- बहादुरगंज में छलका बांध पर प्रशासन ने लगाई रोक, चौकीदार तैनातनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झीगाकाटा पंचायत अंतर्गत स्थित छलका बांध का निरीक्षण करने बुधवार को बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस … Read more
- ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी … Read more
- KishanganjNews:4.70 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकिशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया बिहार में अब … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक की … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न विकासात्मक … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार को चोरी … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि को कार्रवाई … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक पीएसीएल लिखा … Read more



























