न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जलजमाव की समस्या से राहगीर और दुकानदार हो रहे परेशान

किशनगंज /विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड के कालपीर पंचायत स्थित बीबीगंज बाजार एवं जिला जाने का मुख्य सड़क पर है जलजमाव

न्यूज़ लेमनचूस । टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के बीबीगंज बाजार इस क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है ।अभी कुछ दिन पहले हि इस सड़क पर संवेदक द्वारा मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति किया गया है ।लेकिन ना हि सड़क दिख रहा है ना हि अलकतरा, दिख रहा है सिर्फ ज़मा हुआ पानी और गड्ढे दिखाई दे रहा है।लेकिन इसका नजर अंदाज संवेदक द्वारा बार-बार की स्थानीय ग्रामीण एवं दुकानदार मांग करती है,कि जल्द से जल्द सड़क का मरमत कराया जाए, नही तो लोग हल्ला-बोल के लिए सड़क पर उतरने को तैयार हो जाएंगे ।

कई बार इस सड़क का जनप्रतिनिधी एवं विधायक को सूचना दिया गया । स्थानीय बुद्धिजीवियों नेआला अधिकारियों से मांग की है की सड़क की मरम्मत कार्य जल्द किया जाए । और स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विधायक से निवेदन करना चाहूंगा, की इस बात को संज्ञान में ले

और ग्रामीणों एवं दुकानदार का मांग पूरा करें ।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि यहां पर कांग्रेस पिछले कई सालों से राज कर रही है और लगातार तीन टर्म‌ से सांसद है, लेकिन टेढ़ागाछ के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करते आ रहे हैं, विवेक कुमार ने जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश से मांग की है कि यहां पर सड़क मरमत कराया जाए ताकि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाया जाए सके।

Share this news

Leave a Comment