न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुल निर्माण में स्थिलता से ग्रामीण परेशान

किशनगंज /इरफान

जिले के बेलुआ रामगंज सड़क स्थित सीताझाडी खजुरबाड़ी के बीच पुल निर्माण स्थल में बरसाती पानी का जमाव होने से सड़क से आवाजाही करने वाले यात्रियों को सर पर बोझ उठा कर आवागमन करने पर मजबुर है। जिससे आम लोगो को को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बेलुआ रामगंज प्रधानमंत्री सड़क पर एक बर्ष पहले सीताझड़ी खजुरबाड़ी के बीच आरसीसी पुल निर्माण कार्य 29 जून 2019 को संवेदक केमक इंजीनियर्स सिलीगुड़ी द्वारा शुरू किया गया था।

3 करोड़ 89 लाख 421 रुपये की लागत से निर्माण कराई जा रही पुल का निर्माण कार्य 28 जून 2020 को पूर्ण होना है। विडम्बना ही कहा जाय कि कार्य स्थिलता के कारण समय सीमा समाप्त होने के निकट है लेकिन एक चौथाई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। जिसका खामयाजा आये दिन सड़क से गुजरनेवाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

पूरे मामले पर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल किशनगंज ने बताया कि शीघ्र कार्य शुरू करने हेतु संवेदक से कहा गया है।

Share this news

Leave a Comment