पटना :मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर से गाँधी घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् दानापुर के नासरीगंज तक भी उन्होंने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें टापूनुमा संरचना पर छठ व्रतियों के आवागमन की व्यवस्था हेतु कलेक्ट्रेट घाट और महेन्द्र घाट से टापूनुमा संरचना तक पीपापुल का निर्माण कराया जा रहा है। बांस घाट से भी टापूनुमा संरचना तक पीपा पुल के निर्माण की संभावनाओं को तलाशें। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें ताकि अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक ढंग से बैरिकेडिंग करायें, साथ ही नदी किनारे की सड़कों के पास भी बैरिकेडिंग करायें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखें।
गंगा घाटों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना की गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व को मनाते हैं। छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर हमलोगों ने आज विभिन्न घाटों का जायजा लिया है। छठ घाटों की तैयारियों के संबंध में लोगों से विचार-विमर्श कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। इस बार अधिक वर्षापात होने से गंगा नदी में पानी का प्रवाह काफी ज्यादा है। ऐसे में छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजाम जरुरी हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी और इंजीनियर गंगा के किनारे के घाटों का जायजा लेकर छठ महापर्व को लेकर स्थल का चयन करके काम शुरु कर देंगे ताकि छठ व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 3 नवंबर को एक बार फिर से छठ घाटों का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री आनंद किशोर, सचिव जल संसाधन श्री संजीव हंस, पटना के प्रमण्डलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित पटना नगर निगम, बुडको एवं बिहार राज्य जल पर्षद के वरीय पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बीबीगंज से अवरखा कटोरिया रवाना हुए डाक बम सेवा समिति के सदस्य, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेंगे स्वयंसेवककिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के कालपीर पंचायत अंतर्गत बीबीगंज से रविवार को प्रथम सोमवारी के अवसर पर डाक बम सेवा समिति, बीबीगंज की सेवा टोली अवरखा कटोरिया के … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन,आपसी सहमति से विवादों का निपटाराकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम अंचल कार्यालय में में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जनता दरबार में अंचल अधिकारी सादी रऊफ राजस्व अधिकारी कपिल कुमार सोनी ने भूमि विवाद से जुड़े कई … Read more
- काली पट्टी बांधकर काम कर रहे बीडीओ, सरकार से सुरक्षा और क्षतिपूर्ति नीति की मांगकोचाधामन(किशनगंज)सरफराज आलम बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर छठा दिन भी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने बांह में काली पट्टी बांध कर … Read more
- पप्पू यादव को जैन मुनिश्री की नसीहत,किसी भी धर्म का उपहास उड़ाना अनुचितकिसी भी धर्म का उपहास उड़ाना अनुचित, धर्म को राजनीति से रखे दूर: मुनिश्री अरिजीत सागर जी महाराज आज होगा मंगल कलश स्थापना संवाददाता/ किशनगंज संत मुनिश्री 108 अरिजीत सागर जी … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,स्वच्छ शहर के लिए दिया गया जागरूकता संदेशसंवाददाता/किशनगंज शनिवार को शहर के सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर परिषद के द्वारा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में शनिवार को नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बच्ची के लापता … Read more
- छात्रा की संदिग्ध मौत मामले के नामजद आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पणप्रतिनिधि/किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित एक नर्सिंग संस्थान की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में नामजद आरोपी राहुल कुमार ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अब सदर थाना … Read more
- जनता दरबार में जमीनी विवाद के मामलों की हुई सुनवाई,विवादों का हुआ निपटाराकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया … Read more
- पुलिस की कारवाई में लॉटरी की खेप जप्त,मामला दर्जप्रतिनिधि/किशनगंज किशमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को शहर के कजलामनी से लॉटरी की बड़ी खेप बरामद किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में लॉटरी टिकट बरामद किया है।मामले में पांच … Read more
- प्रसूता और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोपनिजी नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप चार दिन के नवजात की मौत के बाद बिगड़ी जच्चा की हालत उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम तीन घंटे तक … Read more
- कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहरामसमेली /कटिहार – तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी बजरंगबली के … Read more
- अजीत डोभाल को मिला ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’,गृहमंत्री ने दी बधाईडेस्क:राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को शनिवार को पुणे में तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वराज और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद … Read more
- पूर्व मंत्री मंजू वर्मा व पति को 7-7 साल की सजा, कोर्ट से सीधे जेल भेजे गएबेगूसराय/प्रतिनिधि बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को बेगूसराय की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष … Read more
- पश्चिम बंगाल में जैश से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, नेताओं की रेकी और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेजपूर्व बर्धमान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की हुई गिरफ्तारी झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक एक युवती … Read more
- नेपाल में हालात सामान्य होने की ओर: सुनसरी में कर्फ्यू में ढील, सिराहा गोलीकांड पर सरकार और गणेश यादव के परिवार के बीच सात सूत्री समझौतारिपोर्ट :अरुण कुमार नेपाल में हालिया सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में बड़ी … Read more
- श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, गूंजे बाबा के जयकारेकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार से सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस मौके पर … Read more
- एसपी ने किया मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशमनिहारी – पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने देर शाम मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बंदीगृह, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरों, सिरिस्ता तथा लंबित … Read more
- सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम को लेकर जनता दरबार का आयोजनकटिहार- सबका सम्मान – जीवन आसान”कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलास्तरीय … Read more
- रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का किया गया आयोजनकटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से शहर के मध्य विद्यालय बीएमपी मे निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा सचिव संतोष … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकटिहार–युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से माई भारत की ओर से पीएम श्री +2 गांधी उच्च विद्यालय में “नशा मुक्त युवा विकसित भारत” अभियान के तहत नशा … Read more
- डीएस कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापनविजेताओं को मिले ट्रॉफी और मेडल कटिहार – पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डीएस कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य … Read more
- एएनएम के फर्जी भुगतान पर डीएम ने जांच का दिया आदेशकदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एएनएम मौसम कुमारी के फर्जी भुगतान मामले में जिला जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच … Read more



























