• जिले में 28 अक्टूबर को चलेगा कोविड टीकाकरण महा-अभियान
• टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को दिया जायेगा वैक्सीन
• आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी प्रेरित
छपरा : जिले में कोविड वैक्सीनेशन से वंचित लाभार्थियों के लिए गुरूवार को टीकाकरण महा अभियान आयोजित किया जायेगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर राज्य एवं जिला स्तर पर अनुश्रवण किया जायेगा। टीकाकरण के सघन अनुश्रवण के लिए राज्य स्तर पर पदाधिकारियों को जिला आवंटित किया गया। सारण में अनुश्रवण के लिए राज्य स्तर आरकेएसके कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास को जिम्मेदारी दी गयी है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। टीकाकरण अभियान के प्रबंधन एवं संचालन के लिए आवंटित जिले में अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ हीं सिविल सर्जन के द्वारा जिलास्तरीय पदाधिकारियों को प्रखंड आवंटित किया गया है।
वार्ड स्तर पर किया जायेगा टीकाकरण:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन से वंचित लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के बीच पूर्व की तरह बेहतर आपसी समन्वय का होना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के आधार पर पंचायत व वार्ड स्तर पर टीकाकरण मामले की गहन समीक्षा करते हुए सभी पंचायतों में सत्र का आयोजन किया जायेगा। पूर्ण आच्छादन के बाद सत्र को अन्य दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जाये। ताकि बेहतर उपलब्धि प्राप्त की जा सके।
सर्वे में चिन्हित किये गये टीकाकरण से वंचित लोग:
सर्वे के जरिये टीका के पहले डोज से वंचित लोग, दूसरे डोज के लाभार्थियों की पहचान, टीका लेने के इच्छुक व इंकार करने वाले लोगों को चिह्नित किया गया है। विशेष अभियान के तहत आंकड़ों के आधार पर बचे हुए लोगों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाना है।
घर-घर जाकर किया जायेगा प्रेरित:
सर्वे में जो लोग छुट गये हैं। उनके घरों में जाकर एक बार फिर से संपर्क किया जायेगा। यदि उनमें से किसी लाभुक ने अपना घर बदल लिया है, तो उनसे फोन से संपर्क कर टीके की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जायेगी। साथ ही, जिन लोगों ने टीके की एक भी डोज नहीं ली है, उनसे संपर्क कर उन्हें टीका लेने के लिये मोबलाइज करते हुये टीकाकरण शिविर तक ले जायेगा। ताकि, उनका भी टीकाकरण समय पर पूरा कराया जा सके।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज के युवक का शव बरेली रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत पर सवाल—विधायक ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांगकिशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई … Read more
- चालों का महाकुंभ: अब किशनगंज में बिछेगी बुद्धि की बिसात, हर खिलाड़ी को मिलेगा खुद को साबित करने का मौकासर्वत्र शतरंज’ टूर्नामेंट 3 मई को — दिमागी खेल का बड़ा मंच₹51,000 इनामी राशि, कई राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल किशनगंज/प्रतिनिधि तेजी से बदलते सामाजिक और तकनीकी परिवेश में जहां … Read more
- राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता हेतु आदर्श व अपर्णा पटना रवाना,संघ ने दी शुभकामनाएंपटना में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किशनगंज के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, … Read more
- KishanganjNews:पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अदालत ने आरोपी को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा,जुर्माना भी लगाया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने बुधवार को पोक्सो अधिनियम के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप … Read more
- किशनगंज में स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तारकिशनगंज /राहुल कुमार किशनगंज सदर थाना पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।इसी कड़ी में बुधवार को स्मैक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने टेउसा चाय … Read more
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही विकास योजना,सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोपपुरानी पीसीसी सड़क पर ही करा दी ‘खानापूर्ति’ वाली ढलाई : ग्रामीण कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड के भटवाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 10 विकास के नाम पर सरकारी फंड की बंदरबांट … Read more
- हज के लिए मक्का शरीफ हुए रवाना,लोगो ने दी मुबारकबादसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र से बुधवार को दर्जनों जायरीन हज के लिए मक्का शरीफ रवाना हुए।हज की अदायगी के लिए मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की जियारत कर … Read more
- नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुल्तानगंज के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजनबारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृष्ण भूषण कुमार नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुल्तानगंज के आत्मा की शांति … Read more
- एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजनहसनगंज -हसनगंज प्रखंड में बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं बीआरसी में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप लगाया गया। … Read more
- घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी,घटना सीसीटीवी में कैदकुरसेला / कटिहार – थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 स्थित ट्रायसेम भवन के समीप मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। चोरों की यह पूरी … Read more
- सुल्तानगंज गोलीकांड घटना को लेकर कुरसेला में शोक सभा का आयोजन,कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलिईओ को दी श्रद्धांजलि कुरसेला /कटिहार – भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद कुरसेला नगर पंचायत में शोक की … Read more
- नशा मुक्ति सह जागरूकता अभियान का आयोजन,छात्र छात्राओं को किया गया जागरूकसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिष्णुचक खैरा के छात्र-छात्राओं के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक केशव कुमार मंडल … Read more
- समेली में अनियंत्रित पिकअप पलटी, कोई हताहत नहींकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर समेली प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में किसी … Read more
- कटिहार:स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार 36.21 ग्राम ड्रग्स बरामदमोबाइल एवं बाईक जब्त बारसोई /कटिहार – आबादपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 तस्कर के साथ 36.21 ग्राम स्मैक बरामद। गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर … Read more
- भारत-नेपाल सीमा जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त रणनीति पर सहमतिअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति (BDCC) की महत्वपूर्ण बैठक आज आईसीपी, जोगबनी (अररिया) में … Read more




























