न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अज्ञात वाहन के ठोकर से युवक की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा

किशनगंज/बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी


बीती रात बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327ई लोहागरा पुल पर एक अज्ञात भारी वाहन की ठोकर से हुई एक व्यक्ति की मौत।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन की ठोकर से लोहागरा पुल पर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना की खबर स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से बहादुरगंज पुलिस को दिए जाने के तुरंत बाद ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।


जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मिरतक की पहचान नौमान आलम(25वर्ष)पिता नजीबुर रहमान चांद भीटा कुमहिया के रूप में हुई है। मृतक अपने घर से लोहागरा पुल के समीप बने अपने मामा के दवाखाना में रात्रि विश्राम करने के लिए पैदल आ रहा था कि तभी अज्ञात वाहन की ठोकर से नौमान आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर नौमान आलम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Share this news

Leave a Comment