लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय न्यू अर्बन इंडिया कान्क्लेव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज ही 75 हजार लोगों को उनके घर की चाबियां मिली हैं। आने वाले उत्सव अपने नए घर में ही मनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से मैंने बात की है तो मुझे बहुत संतोष मिला। मुझे उनका निमंत्रण भी मिला है। मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं का है या फिर वह संयुक्त रूप से मालिक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे यह भी बताया गया कि योगी सरकार ने तो महिलाओं के घरों से जुड़ा एक फैसला किया है। 10 लाख की कीमत तक के आवास की रजिस्ट्री कराने पर महिलाओं को दो प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। योगी सरकार का यह प्रशंसनीय निर्णय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी परिवार में जाइए अगर मकान है तो पति के नाम पर, खेत है तो पति के नाम पर, गाड़ी, स्कूटर और दुकान भी पति के नाम पर। अगर पति नहीं रहा तो बेटे के नाम पर। उस मां के नाम पर कुछ भी नहीं होता है। एक संतुलन बनाने के लिए कुछ कदम उठाना पड़ता है। इसलिए हमने यह निर्णय लिया कि जो आवास वितरित किए जाएंगे उसका मालिकाना हक महिलाओं को दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज लखनऊ के लिए एक और बधाई का अवसर है। लखनऊ ने अटल जी के रूप में एक विजनरी मां भारती के लिए समर्पित राष्ट्र नायक देश को दिया है। आज उनकी स्मृति में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में अटल बिहारी बाजपेई सेंटर स्थापित किया जा रहा है। मुझे विश्वास है अटल जी के विजन और उनकी सोच विश्व पटल पर जाएगी।
उन्होंने कहा देश की कनेक्टिविटी, लोगों की कनेक्टिविटी के लिए उनके प्रयास आज के भारत के लिए मजबूत नीव हैं। आप सोचें एक तरफ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दूसरी तरफ स्वर्णिम चतुर्भुज योजना। यानी दोनों तरफ एक साथ दृष्टि और दोनों तरफ विकास का प्रयास। साथियों वर्षों पहले जब अटल जी ने नेशनल हाईवे से देश के महानगरों को जोड़ने का विचार रखा था, तब तब कुछ लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा संभव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि छह साल पहले जब मैंने करोड़ों आवास और शौचालय की बात की, तब भी आदतन कुछ लोग यही सोचते थे कि इतना सब कुछ कैसे हो पाएगा। लेकिन आज इन अभियानों में भारत की सफलता दुनिया देख रही है।
उन्होंने कहा भारत आवास योजना के तहत जितने घर बना रहा है वह दुनिया के कई देशों में कुल आबादी से भी अधिक है। एक समय था जब घर की स्वीकृति से लेकर उसको बनाने तक वर्षों लग जाते थे। वह रहने लायक रह जाते थे कि नहीं सवालिया निशान खड़े होते थे। घर की साइज, एलॉटमेंट में हेरा फेरी, जर्जर भवन, यह सब मेरे गरीब भाइयों बहनों का भाग्य बना दिया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में देश ने हमें सेवा करने का अवसर दिया। मैं उत्तर प्रदेश का विशेष आभारी हूं। आपने मुझे देश की संसद में पहुंचाया। जब आपने हमको दायित्व दिया तो हमने उसे निभाने की पूरी कोशिश की। 2014 के पहले जो सरकार थी उसने देश में शहरी आवास योजनाओं के तहत सिर्फ 13 लाख मकान ही मंजूर किए थे। इसमें भी सिर्फ आठ लाख ही मकान बनाए गए थे। 2014 के बाद से हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत एक करोड़ से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी। कहां 13 लाख कहां एक करोड़ 13 लाख। इसमें 50 लाख से ज्यादा घर लोगों को सौंपा भी जा चुका है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक पत्थर से इमारतें जोड़ी जा सकती है। लेकिन उसे घर नहीं कहा जा सकता है। वह घर तब बनता है जब परिवार के हर सदस्य का सपना जुड़ा हो। तब इमारत घर बन जाती है। हमने घरों के डिजाइन से लेकर निर्माण तक की आजादी लाभार्थियों को सौंप दी है। उनकी मर्जी हो जैसी वैसा घर बनाएं। पहले इतना छोटा मकान बनता था कि उसमें रहना दूभर हो जाता था। 2014 के बाद हमारी सरकार ने आवास नीति भी बनाई। तय किया गया कि 22 स्क्वायर मीटर से नीचे कोई भी घर नहीं बनेगा। पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजना शुरू किया। पीएम आवास योजना शहरी के तहत केंद्र सरकार ने करीब करीब एक लाख करोड़ रुपये गरीबों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुछ महानुभाव कहते रहे हैं कि हमने प्रधानमंत्री तो बना दिया लेकिन मोदी ने किया क्या ? मैं आपको आज ऐसी बात बताना चाहता हूं कि बड़े—बड़े विरोधी जो दिन-रात हमारा विरोध करने में भी ऊर्जा खफत करते हैं, वह मेरा यह भाषण सुनने के बाद टूट पड़ने वाले हैं। लेकिन मुझे लगता है कि बताना चाहिए। मेरे साथी जो मेरे परिवार जन जो झुग्गी झोपड़ी में जीवन जीते थे। जिनके पास पक्की छत नहीं थी, ऐसे तीन करोड़ परिवारों को इस कार्यकाल में एक ही योजना से लखपति बनने का अवसर मिल गया है। इस देश में इस तरह के मोटा- मोटा अंदाज़ करें तो 25-30 करोड़ परिवार हैं। इतने कार्यकाल में तीन करोड़ परिवारों को आवास देकर लखपति बनाया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी। 2017 के पहले पीएम आवास योजना के तहत यूपी के लिए 18000 घरों की स्वीकृति दी गई, लेकिन यहां की तत्कालीन सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत 18 घर भी बनाकर नहीं दिए। उत्तर प्रदेश के लोगों को सोचना चाहिए। आप कल्पना कर सकते हैं कि 18000 घरों की मंजूरी और गरीब के लिए 18 घर भी नहीं बनाया पैसा था, घरों की स्वीकृति थी लेकिन तब जो यूपी चला रहे थे वह इस योजना में अड़ंगा डाल रहे थे। उनके कृत्य को यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते।
पीएम ने कहा मुझे संतुष्टि है कि योगी जी की सरकार आने के बाद शहरी गरीबों को नौ लाख घर बना कर दिए गए हैं। शहर के 14 लाख आवास निर्माण की प्रक्रिया में हैं। उन आवासों में बिजली, पानी भी मिल रहा है।
उन्होने कहा कहा कि उत्तर प्रदेश आया हूं तो कुछ होमवर्क भी देने का मन कर रहा है। जनता की तरफ मुखातिब होकर योगी ने पूछा भी। अयोध्या में इस बार साढ़े सात लाख दिए जलाए जाएंगे। मैं उत्तर प्रदेश को कहता हूं की रोशनी के लिए इस स्पर्धा में मैदान में आएं। देखें कि अयोध्या ज्यादा दिए जलाता है या फिर जो नौ लाख घर दिए गए हैं, वह 18 लाख दिए जलाते हैं। जिन नौ लाख परिवारों को घर मिले हैं, वह दो-दो दिए जलाएं। भगवान राम को भी खुशी होगी। भाइयों बहनों बीते दशकों में हमारे शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें जरूर बनी हैं लेकिन जो इन इमारतों का निर्माण करते हैं उनके हिस्से में झुग्गियों का जीवन ही आता रहा है। झुग्गियों की स्थिति ऐसी जहां पानी और शौचालय जैसी मूल सुविधाएं तक नहीं थी। झुग्गी में रहने वाले हमारे भाई बहनों को पक्के घर बनाने मैं अब मदद मिल रही है।इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय मंत्री,राजनाथ सिंह, हरदीप सिंह पूरी सहित अन्य मंत्री विधायक एवं नेता मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में लापता नाबालिग का शव बरामद,परिजनों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने जमकर किया हंगामा13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध स्थिति में शिवगंगा घाट से बरामद,गत 28 मई से थी लापता सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव … Read more
- भूमि विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के मोहिउद्दीनपुर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल … Read more
- बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े,जमकर चटकाई लाठियांसागर चंद्रा/ किशनगंजटाउन थाना क्षेत्र के माछमारा बर्तनिया टोला में बच्चों के झगड़े में बड़ों के कूद जाने से मामले ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों … Read more
- दो पक्षो के विवाद मे एक व्यक्ति की हुई मौत,जाँच में जुटी पुलिसबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला थाना क्षेत्र के सुखानी गांव का है। दरअसल, सुखानी … Read more
- बंद घर में भीषण चोरी,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज अज्ञात चोरों ने उत्तरपाली स्थित एसपी निवास के समीप एक बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले … Read more
- अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी की गर्दन में लगा तीरसंवाददाता: प्रतिनिधि पूर्णिया जिले में जमीन विवाद अब प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सीधे टकराव का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को चम्पानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर मौजा में ऐसा … Read more
- किशनगंज में स्वर्ण व्यवसाई से 60 लाख के आभूषण की छिनतई,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता:निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई से लाखो रूपये के आभूषण की छिनतई का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।पीड़ित दुकानदार गंगा प्रसाद साह झांसी … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में व्यवसायी की मौत, इलाके में शोक की लहरपूजा कक्ष में फंदे से लटका मिला शव संवाददाता /ठाकुरगंज संवाददाता /ठाकुरगंज नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या 06 स्थित निटालबस्ती में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को … Read more
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किशनगंज में हुआ जोरदार स्वागत,प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोपकिशनगंज /प्रतिनिधि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. शहर के महावीर मार्ग में होटल के सभागार … Read more
- चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कियाकिशनगंज /बहादुरगंज/निशांत चोरी की नियत से घर में घुसे एक युवक को गृह स्वामी द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले के बहादुरगंज … Read more
- ठाकुरगंज के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की तातपौवा, दल्लेगांव और जीरनगछ पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं के समाधान … Read more
- अररिया में रिश्तों का कत्ल:मां ने दामाद संग मिलकर की अपनी ही बेटी की हत्या. अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी.आरोपी गिरफ्तारअररिया/अरुण कुमार अररिया जिले में एक कलयुगी मां का घिनौना कृत उजागर हुआ है। जहां अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध की वजह से कलयुगी मां ने बेटी की हत्या कर … Read more
- कटिहार नगर निगम को मिली दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियाँ,मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडीकटिहार -शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कटिहार नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है ।नगर निगम परिसर से दो … Read more
- सुई-धागे से बदल रही तकदीर:“दीदी की सिलाई घर” बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्रसमेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत भवन में प्रतिष्ठा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, समेली द्वारा संचालित “दीदी की सिलाई घर” ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और … Read more
- एनएच-81 पर भीषण सड़क हादसा,खेरिया बाजार नहर के पास एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायलकोढ़ा /कटिहार – कटिहार -गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया बाजार नहर के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। रात लगभग 10 बजे हुए … Read more
- जिले का वांछित फरार पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार,लोडेड पिस्पल व भारी मात्रा में जिंदा गोली बरामदकटिहार -नगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के दिशा निर्देश … Read more
- कोढ़ा प्रखंड में दो स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित 141 आवेदनों में 136 का त्वरित निष्पादनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन की पहल पर दो स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर कोढ़ा नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में तथा दूसरा बसगरा … Read more
- नवाबगंज पंचायत की जर्जर सड़क निर्माण की मांग तेज,विधायक को सौंपा गया आवेदनमनिहारी /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज पंचायत की जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने स्थानीय विधायक … Read more
- सालमारी में मंदिर निर्माण को लेकर विधायक ने किया शिलान्यास, भक्तिमय हुआ माहौलसालमारी /कटिहार – सालमारी सोमवारी हटिया के निकट शिव मंदिर निर्माण को लेकर विधायक निशा सिंह ने शिलान्यास किया।पुजारी राजेश कुमार के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी।लोगों के सहयोग … Read more
- सिल्वर बेल्स स्कूल में रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपणकटिहार – कटिहार रेल मंडल के साहबपारा स्थित ‘सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल’ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह स्कूल रेलवे महिला कल्याण … Read more
- बाघमारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के बाघमारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को … Read more
























