न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान। विधायक पर सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप

किशनगंज/विजय कुमार साहा

आवागमन में होती है मुश्किल

टेढागाछ- बहादुरगंज मुख्य सड़क से झुनकी मुशहारा होते हुए रंगी चौक गांव के लिए जाने के लिए लगभग 2 किमी रोड पर ग्रामीणों ने सड़क सही करने की मांग की है। यह रोड कच्ची होने के कारण चार पहिया वाहन नहीं निकल पाते हैं। रोड पर जगह-जगह गड्‌ढे होने से जीप व ट्रैक्टर फस जाते हैं।

स्थिति बरसात में और अधिक खराब हो जाती है। रोड बनने से आने जाने वाले लोगों के लिए यह रास्ता सीधे खुल जाएगा। इस मामले को लेकर गांव के निवासी मेंबर अब्बास, इंजीनियर सरताज, सादुल हुदा,आसिफ, आदि का कहना है कि रोड लंबे समय से कच्ची है। जिस पर दुपहिया वाहन भी निकल पाना मुश्किल हैं, जबकि बड़े वाहन रास्ते में फंस जाते हैं।
गाव के लोगों का कहना है कि विधायक से लेकर सांसद तक हमारे यहाँ अब तक काँग्रेस का ही नेता चुने गए है।

यहां के नेता जनता से जात-पात के नाम पर वोट हासिल करते हैं। वोट मिलते ही जनता से दू-रिया बना लेते हैं। पांच साल के बाद चुनाव में ही जनप्रतिनिधियों के दर्शन होते हैं। और खास कर टेढागाछ के इलाके के लिए यहाँ के प्रतिनिधि विकास के नाम पर खोखला साबित होते हैं नजर आ रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment