रविवार,29 अगस्त 2024,तिथि :सप्तमी,कृष्ण पक्ष ,विक्रम संवत 2078
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज किस्मत आपका साथ देगी। ऑफिस में सारे काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे। छात्र अपने भविष्य के लिए सोच-विचार करके योजना बनाऐंगे। आज ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिटिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।
वृष राशि :आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे । लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कोई स्पेशल गिफ्ट मिलेगा।
मिथुन राशि : आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहेंगे, जीवनसाथी के साथ कुछ स्पेशल प्लानिंग भी करेंगे। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण डांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सराफा व्यापारियों के लिए आज के दिन अधिक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
कर्क राशि :आज मेहनत से किए हुए सारे कार्य पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। आपके पार्टनर आपसे किसी जरूरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकते है, बेहतर होगा पहले कागजों को अच्छे से पढ़ लें। आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। इस राशि के जो इलेक्ट्रोनिक समान खरीदना चाहते है, वो खरीद सकते हैं। लवमेट अपने पार्टनर को नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे।
सिंह राशि :आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, किसी पुरानी कविता के लिए आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। आज आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, ताकि आपका कोई नुकसान न हो। किसी काम में जितनी कोशिश करेंगे उतनी ही सफलता आपको मिलेगी। आज पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी।
कन्या राशि :आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर मदद मिल सकती है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह होगा जहां उनको थोड़ा आराम मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको साभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में कार्य का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन होने के योग है। मेडिकल के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट अपने पार्टनर को टाइम देंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि :आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आ अधिक पैसा खर्च करेंगे। बेरोजगारों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते है।
धनु राशि : आज बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो वह कम समय में पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो सुलझ जाएगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।
मकर राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर कुछ लोग आपका विरोध कर सकते है। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुम्भ राशि : आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है।
मीन राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुडे़ लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बीएसएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर बरसाई गोलियां, दो जवान की मौत, एक घायलरिपोर्ट:सागर चंद्रा इंडो-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलियां बरसा दीं। घटना में मालदा वैष्णवनगर सेक्टर में तैनात 71वीं बटालियन के दो जवानों की मौके पर ही … Read more
- बीएसएफ भर्ती परीक्षा मे अभ्यर्थी घायल ,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज किशनगंज सेक्टर मुख्यालय में आयोजित बीएसएफ भर्ती शारीरिक परीक्षा मे एक अभ्यर्थी घायल हो गया। घायल अभ्यर्थी की पहचान पश्चिम चंपारण निवासी आर्यन राज (25) पिता केएन सिंह के रूप में की गई … Read more
- पुलिस ने 6 लीटर बीयर के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गस्त के दौरान 6 लीटर बीयर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़ा कर्बला निवासी साहिल अंसारी (18) पिता सुभान अंसारी के रूप … Read more
- किशनगंज:2 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर खेत में लगी फसल को ट्रैक्टर से रौंदा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के महेश बथना में 2 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर खेत में लगी फसल को ट्रैक्टर से रौंद देने का मामला सामने आया है। पीड़िता हलीमा खातून के लिखित … Read more
- बस स्टैंड स्थित होटल में चोरी, सारा बर्तन लें गया चोर,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/सागर चंद्रा चोरों ने स्थानीय बस स्टैंड स्थित होटल में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर के द्वारा होटल के बारे बर्तन चोरी कर लेने से होटल भी बंद हो गया है। हालांकि लाइन … Read more
- युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा एक युवक के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।हालांकि महिला के द्वारा पुरजोर विरोध करने पर वह जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका तो उसने … Read more
- एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगाया नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर, 320 से अधिक लाभार्थियों को मिली स्वास्थ्य सेवाएंठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा शुक्रवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के उद्देश्य से नि:शुल्क मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा शिविर तथा जनता समन्वय बैठक … Read more
- छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट पर, शहर में निकाला फ्लैग मार्चसागर चंद्रा/किशनगंज सूबे में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर किशनगंज पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरी मोहन … Read more
- किशनगंज समाहरणालय में सोलर मेले का आयोजन, रूफटॉप सोलर योजना और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारीकिशनगंज। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों को हरित ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को किशनगंज समाहरणालय परिसर में विद्युत विभाग की ओर से एक दिवसीय सोलर मेले का आयोजन किया गया। … Read more
- बाढ़ में डूबा शिकारपुर एवं बिधौर पंचायत,जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्तराहत के इंतजार में हजारों ग्रामीण प्रशासन की अनदेखी पर फूटा गुस्सा,निजी नाव के सहारे चल रहा जीवन पर्रामपुर, डेगरापारा और कुचियामोर के विद्यालय भी बाढ़ से प्रभावित बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के शिकारपुर एवं … Read more
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,बाइक भी जब्तआजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के मलिकपुर चौक के समीप ब्रिज पर गुप्त सूचना … Read more
- नशे की हालत में मियापुर से पांच गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – शराबबंदी को सख्ती से लागू किये जाने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में सघन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि इसी आलोक … Read more
- मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हालमनसाही /कटिहार – थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया कौआबाड़ी गांव में एक युवक की कोसी नदी के धार में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कौआबाड़ी निवासी नारायण टुडू (39) … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितमनिहारी/कटिहार – प्रखंड सभागार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित भौतिक सत्यापन जीवन प्रमाणीकरण कार्य की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने की। … Read more
- श्रावणी मेला को लेकर रेल प्रशासन चलाएगी कटिहार–मनिहारी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनेंकटिहार – श्रावणी मेला के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार – मनिहारी–कटिहार रेलखंड पर निर्धारित अवधि के लिए दो … Read more
- मुख्य पार्षद ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराईइंस्टाग्राम व मैसेज के माध्यम से मिली धमकी, सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी … Read more
- नीट पेपर लीक को लेकर बहादुरगंज में कल प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना में एसपी ने की बैठकनिसार/बहादुरगंज (किशनगंज): नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में कल बहादुरगंज में विभिन्न छात्र संगठनों व स्थानीय लोगों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति … Read more
- टेढ़ागाछ में नई सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार की तैयारी तेज, 40 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार की नई सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय … Read more
- प्रभारी सीडीपीओ शबनम शीला गुड़िया को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाईटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कार्यालय में शुक्रवार को प्रभारी सीडीपीओ शबनम शीला गुड़िया के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका-सहायिका … Read more






















