-आईजीआईसी पटना में भेजे गये सभी चयनित बच्चे
-शिविर में जांच के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में होगी सर्जरी
किशनगंज /प्रतिनिधि
संक्रमण काल में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहा है| इसी क्रम में जिले के 3 ऐसे बच्चे जिनके दिल में जन्म से ही छेद है ,को इलाज के लिए पटना भेज गया है | सरकार द्वारा “बाल हृदय योजना” के द्वारा ऐसे बच्चों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इतना ही नहीं जरूरत होने पर उन्हें सरकारी खर्चे पर अहमदाबाद भेजकर ऑपरेशन भी करवाई जाती है। इसके लिए शुक्रवार को पटना में अहमदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा हृदय में छेद से ग्रसित बच्चों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इस शिविर में जांच के लिए जिले से तीन बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम द्वारा पटना के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान भेजा गया है। इन तीन बच्चों में शाना जैनाब (06 वर्ष) कोचाधामन , मलिका रानी (09 वर्ष)बहादुरगंज प्रखंड ,इरम आरजू (03 वर्ष ) दिघलबैंक प्रखंड से है। जो जन्म से ही दिल में छेद की समस्या से ग्रसित हैं। सभी बच्चों को उनके परिजन व आरबीएसके चिकित्सक डॉ. रियाजुद्दीन के साथ पटना भेजा गया है। सभी बच्चों की इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना में स्क्रीनिंग की गई है।
आरबीएसके के तहत 30 रोगों का इलाज किया जाता है –
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया की तीनों बच्चों को सफल इलाज के लिए जांच के बाद एम्बुलेंस से पटना भेजा गया है| जहां राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उसका सफल इलाज किया जायेगा| इसके लिए जिले के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पूरी टीम धन्यवाद की पात्र है| जो संक्रमण काल में भी बच्चों के ह्रदय एवं अन्य इलाज के लिए स्क्रीनिंग का कार्य कर रहे हैं |इसके अलावा 0 से 6 साल तक के बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही तथा इससे अधिक उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच उनके स्कूल के खुल जाने के बाद की जायेगी |. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित मोबाइल मेडिकल टीम जिले के हर आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में पहुंचती है| तब टीम में शामिल आयुष चिकित्सक बच्चों की स्वास्थ्य जांच करते हैं|. ऐसे में सर्दी, खांसी व बुखार जैसी सामान्य बीमारी होने पर तुरंत बच्चों को दवा दी जाती है| लेकिन बीमारी के गंभीर होने की स्थिति में उसे आवश्यक जांच व इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया जाता है, जहां उनका समुचित इलाज किया जाता है| 18 साल तक के बच्चों को किसी प्रकार की गंभीर समस्या होने पर आईजीआईएमएस, एम्स, पीएमसीएच भेजा जाता है|. टीम में शामिल एएनएम, बच्चों का वजन, उनकी लंबाई व सिर एवं पैर आदि की माप व नापतौल आदि करती हैं.| फॉर्मासिस्ट रजिस्टर में स्क्रीनिंग किये गये बच्चों का ब्योरा तैयार करते हैं| राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0 से 18 साल तक के सभी बच्चों को चार मुख्य समस्याओं पर केंद्रित किया जाता है|. इनमें डिफेक्ट एट बर्थ, डिफिशिएंसी डिसीज, डेवलपमेंट डिले तथा डिसएबिलिटी आदि शामिल हैं|. इससे जुड़ी सभी तरह की बीमारी या विकलांगता को चिह्नित कर इलाज किया जाता है| आरबीएसके के तहत 30 तरह की बीमारियों का इलाज किया जाता है|
‘‘बाल हृदय योजना’’ कार्यक्रम के तहत दी जा रही है सुविधा
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की जिले में कुल 03 हृदय में छेद के साथ जन्में बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी है जो कोचाधामन , बहादुरगंज ,दिघल बैंक के निवासी हैं | उनका सुशासन के कार्यक्रम (2020-2025) के अन्तर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 में शामिल ‘‘सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा’’ अन्तर्गत हृदय में छेद के साथ जन्में बच्चों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था को स्वीकृत नई योजना ‘‘बाल हृदय योजना’’ कार्यक्रम के तहत इलाज किया जाना है । उन्होंने बताया बच्चों में होने वाले जन्मजात रोगों में हृदय में छेद होना एक गंभीर समस्या/बीमारी है। एक अध्ययन के अनुसार जन्म लेने वाले 1000 बच्चों में से 9 बच्चे जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित होते हैं, जिनमें से लगभग 25 प्रतिशत नवजात बच्चों को प्रथम वर्ष में शल्य क्रिया की आवश्यकता रहती है।
स्क्रीनिंग से लेकर आने-जाने का खर्च सरकार करती है वहन:
राज्य सरकार के सात निश्चय-2 के तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को नई योजना ‘बाल हृदय योजना’ पर 5 जनवरी, 2021 को मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति दी गई है। योजना 1 अप्रैल, से लागू है। इसके लिए 13 फरवरी, 2020 को बिहार सरकार ने प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया था। प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाऊंडेशन राजकोट एवं अहमदाबाद आधारित एक चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल है तथा इसके द्वारा बाल हृदय रोगियों की पहचान कर मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जबकि बच्चों की शुरुआती स्क्रीनिंग से लेकर बच्चों के आने-जाने का खर्च बिहार सरकार वहन करती है।
अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं:
आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. ब्रहमदेव शर्मा ने बताया कोरोना काल में न्यूरल ट्यूबे डीफेक्ट के सफल इलाज के लिए भेजने में आरबीएसके टीम का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। जो जिम्मेवारी दी गई थी उसे बखूबी निर्वहन किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 30 रोगों के इलाज के लिए स्क्रीनिंग के लिए पूरी टीम जिले में मुस्तैदी से कार्यरत है|जिले में बाल हृदय योजना से छह बच्चों को नया जीवनदान मिलेगा। इस योजना के तहत बच्चों को नि:शुल्क सर्जरी के साथ ही आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- 1152 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तारउत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर चेक पोस्ट पर की कारवाई संवाददाता। किशनगंज किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई कर शराब की खेप को जब्त किया है। कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिसनाबालिग ने महिला थाना में दर्ज करवाई दुष्कर्म की प्राथमिकी आरोपी और परिजन पीड़िता को दे रहे है धमकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया … Read more
- सड़क एवं नाला निर्माण की मांग को लेकर मुहल्ले वासियों ने किया रोड जाम,जमकर हंगामासंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज शहर के उत्तर पल्ली महावीर नगर में सड़क एवं नाला का निर्माण नहीं होने से स्थानीय मोहल्लेवासियों ने किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नगर परिषद के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन … Read more
- पुलिस ने 1684.8 लीटर विदेशी शराब किया जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तारसंवाददाता/ किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की रात्रि बस स्टैंड के पास से एक कंटेनर में लोड 1684.8 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।जप्त शराब के साथ कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है।पकड़ा … Read more
- बौलिया मे विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनमनिहारी /कटिहार – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश के आलोक मे रविवार को बौलिया पंचायत में ग्रामीणों के बीच मुफ्त,पक्का, और सुलभ न्याय को लेकर विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पैनल वकील … Read more
- कटिहार में रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कल से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़तालकटिहार – एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन कटिहार मंडल की ओर से रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सोमवार, 16 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यह भूख … Read more
- मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजनकटिहार- मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हवाई अड्डा खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माय … Read more
- सात समंदर पार अपनों’ के लिए ढाल बनी मारवाड़ी युवा मंच टीम,यूएई संकट के बीच 3000 चेहरों पर लौटाई मुस्कानसेवा और समर्पण की मिसाल कटिहार – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया ने जानकारी दिया कि जब आपदा की घड़ियाँ मानवता की परीक्षा लेती हैं, तब निस्वार्थ सेवा ही आशा की … Read more
- जबरन फसल बर्बाद करने के आरोपी कुख्यात पगला यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के दक्षिणी काटांकोश पंचायत के दो किसानों मोती लाल यादव एवं रामगोपाल यादव ने अलग अलग लिखित शिकायत कर रामनगर मौजे की तकरीबन … Read more
- शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी नगर पंचायत के पूर्व उप मुख्य पार्षद मुस्तफा अंसारी ऊर्फ पप्पु अंसारी शराब पीकर हुडदंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में … Read more
- संगीता कुमारी चयनित हुई टीचर ऑफ द् मंथ,हर्ष का माहौलडंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहनी पिपरा में कार्यरत शिक्षिका संगीता कुमारी टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड के लिये चयनित हुई हैं।अपर मुख्य सचिव व प्राथमिक शिक्षा निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत इस आशय का … Read more
- लखनपुर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, आपसी भाईचारे का दिया गया पैगामअमदाबाद /कटिहार – माह -ए – रमजान के मुबारक अवसर पर लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय की ओर से कार्यालय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोजेदारों के लिए विशेष … Read more
- 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव के तारीखों की घोषणा,बंगाल में दो चरणों में मतदानचुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना एक ही … Read more
- भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026,कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणआज दिनांक 15-3-2026 जिला भाजपा कार्यालय किशनगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 किशनगंज नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद मंडल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री पंकज कुमार साह थे। इस … Read more
- किशनगंज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को संगठन और सोशल मीडिया का दिया गया प्रशिक्षणकिशनगंज। भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत रविवार (15 मार्च 2026) को स्थानीय औधरा घाट काली मंदिर प्रांगण में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल … Read more
- खेल से जागरूकता की अलख: भोरहा में महिला संगठन ने किया वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटनकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 में रविवार को महिलाओं ने खेल और समाज सुधार की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश की है। यहाँ रानी लक्ष्मी रजिया … Read more
- दावत-ए-इफ्तार सह शिक्षक मिलन का आयोजन, सौहार्द के माहौल में जुटे शिक्षककोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, किशनगंज की ओर से डीईओ कार्यालय के समीप शनिवार को दावत-ए-इफ्तार सह शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा … Read more
- घर में लगी आग से मवेशी सहित लाखो रुपए नकदी जलकर राखबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलेज के समीप भीषण आगजनी में एक परिवार का घर सहित कई मवेशी व नकदी जल कर राख हो गया है। जहां इस आगजनी में लाखों की संपत्ति जल कर राख … Read more
- पीएम मोदी की कोलकाता में आयोजित जनसभा का किशनगंज के बांग्लाभाषियों के बीच सीधा प्रसारण,रिश्तेदारों से बीजेपी को वोट करने की अपीलकिशनगंज /प्रतिनिधि शनिवार को (ब्रिगेड मैदान) कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का सीधा प्रसारण शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर क्लब में किया गया।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सीधा प्रसारण … Read more



























