देश /डेस्क
बंगाल की राजनीति बीते कुछ दिनों से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रही है ।ताज़ा मामला बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो से जुड़ा हुआ है ।सुप्रियो ने अचानक राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करके ना सिर्फ साथियों को बल्कि विरोधियों को भी चौंका दिया है ।बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे. अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है।सुप्रियो ने कहा है कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है. वे राजनीति से अलग होकर भी अपने उस उदेश्य को पूरा कर सकते हैं.
बता दे की उनकी तरफ से पोस्ट में पहले इस बात पर भी जोर दिया गया कि वे हमेशा से बीजेपी का ही हिस्सा रहे हैं और रहेंगे. उन्होंने यहां तक कहा था कि वे टीएमसी या कोई दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे. लेकिन अब उनकी तरफ से अपनी पोस्ट को अपडेट किया गया है और उन्होंने इस लाइन को हटा दिया है. ऐसे में अटकलें तेज हैं, लेकिन साफ कुछ नहीं कहा जा रहा।उन्होंने कहा है कि पार्टी संग मेरे कुछ मतभेद थे. वो बातें चुनाव से पहले ही सभी के सामने आ चुकी थीं. हार के लिए मैं भी जिम्मेदारी लेता हूं,लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं।
बाबुल ने कहा वे पहले ही मन बना चुके थे कि अब राजनीति में नहीं रहना है. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोकने की वजह से उन्होंने अपने उस फैसले को हर बार वापस लिया. लेकिन अब क्योंकि उनके कुछ नेताओं संग मतभेद होने शुरू हो गए थे और तमाम विवाद भी जनता के सामने आ रहे थे, ऐसे में उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला ले लिया.
अपने पोस्ट पर उन्होंने मंत्री पद को लेकर भी लिखा और उनकी बातो से स्पष्ट तो नहीं लेकिन आभास जरूर होता है की मंत्री पद जाने से उन्हें दुख हुआ है ।वहीं बाबुल ने कहा है कि अब पार्टी के पास कई नेता मौजूद हैं. नौजवान भी हैं और दिग्गज भी साथ खड़े हैं, ऐसे में अगर कोई अब पार्टी छोड़ भी देता है तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है. उनके कहने का तात्पर्य यह है की जब उन्होंने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया तब यहां पर बीजेपी की स्थिति बिल्कुल सही नहीं थी. वे अकेले एक बड़ा चेहरा थे. लेकिन अब 2019 के बाद से बीजेपी इस राज्य में प्रधान विरोधी पार्टी बन उभरी है।
बाबुल ने अपनी पोस्ट के लास्ट लाइन में भावुक अंदाज में कहा है कि 1992 में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की नौकरी छोड़कर मुंबई भागते वक्त जो किया था, अब फिर मैंने वहीं किया है।बाबुल सुप्रियो के संन्यास लेने की घोषणा के बाद टीएमसी इसे राजनैतिक ड्रामा करार दे रही है । टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा बाबुल को अगर राजनीति से संन्यास लेना है, तो सबसे पहले एमपी पद से इस्तीफा देना चाहिए. ये बात किसी से नहीं छिपी है कि मंत्री पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी ने बाबुल को भाव नहीं दिया था।वहीं बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. बाबुल ने एमपी पद से इस्तीफा नहीं दिया है. वहीं किसे राजनीति में रहना है और किसे जाना है, ये एक निजी फैसला है। बाबुल सुप्रियो को पार्टी ने विधान सभा चुनाव में उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था उसके बाद से ही बाबुल हाशिए पर चले गए थे और अब उन्होने संन्यास की घोषणा की है जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है ।यह तो वक्त ही बताएगा की बाबुल अपने फैसले पर टिके रहते है या फिर मान मनोव्वल के बाद वो पार्टी में बने रहते है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- होली के मौके कर पंचायत में चलाया गया विशेष सफाई अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज प्रखंड अंतर्गत टेउसा पंचायत में आज होली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 15 में स्वच्छता चलाया गया। स्थानीय मुखिया साजिदा खातून के नेतृत्व में कैलाश चौक और आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया … Read more
- अररिया : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच विदेशों में फंसे 500 से अधिक बिहारी युवक, परिजनों की बढ़ी चिंताअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी (अररिया) के करीब पांच सौ से अधिक युवक दुबई, रियाद, इजराइल, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन समेत पश्चिम एशिया के कई देशों में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच फंसे हुए … Read more
- नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव,भारत नेपाल सीमा 72 घंटों के लिए सीलअररिया /अरुण कुमार नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा को सोमवार मध्य रात्रि से ही सील कर दिया गया है।गौरतलब हो कि भारत नेपाल उच्चाधिकारियों के बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक … Read more
- दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत जबकि पिता घायलकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लहरा चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार … Read more
- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,भेजा गया जेलरणविजय/पौआखाली: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुखानी थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा पार कर भारत … Read more
- तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, चार गंभीरपोठिया/राज कुमार किशनगंज के पोठिया इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत … Read more
- सीमावर्ती कादोगांव बाजार में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होलिका दहन का पर्वरणविजय/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण … Read more
- इफ्तार बनाते समय लगी आग 12 घर जलकर राख,लाखो का नुकसानदो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों की संपत्ति नष्ट अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में सोमवार की शाम इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक आग लग जाने से करीब आधा … Read more
- बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक बालक माता पिता का इकलौता … Read more
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर स्थानीय … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित 44 दुकानों को प्रशासन ने उजाड़ कर … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों के लिए … Read more
- मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमकमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट … Read more
- होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजनदेर रात किया गया होलिका दहन कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ रोपण की गयी। आचार्य पंडितो द्वारा … Read more
- 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की गूंज,’चिन्नी मत हो उदास’ से जागेगा आत्मबल का संदेशकटिहार – आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोशी संगम संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का भव्य मंचन किया जाएगा। नाटक का रिहर्सल अपने अंतिम चरण में … Read more
- पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्चअसामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग … Read more
- भूमि विवाद में एक एकड़ मक्का को किया गया क्षतिग्रस्तमामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या देवी ने एक आवेदन दिया है।दिए … Read more
- विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, … Read more
- होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चकिशनगंज /प्रतिनिधि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार … Read more
- होली मनाने प्रदेश से घर पहुंच रहे है लोग ,ट्रेनों में खचाखच भीड़किशनगंज/प्रतिनिधि होली में पर्व में अब एक दिन शेष बचे हुए है।होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आने लगा है,रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रविवार और सोमवार को भी कई लोग विभिन्न ट्रेनों … Read more
- सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों … Read more
- होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश,256 स्थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनातीकिशनगंज/प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।शांतिपूर्ण माहौल में होली … Read more
फोटो :साभार इंटरनेट



























