जिले में 01 से 07 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह
स्वास्थ्य संस्थान में स्तनपान कक्ष ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर का निर्माण कराया जाना है
- जिला और प्रखण्ड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण के दौर में सभी एहतियात बरत रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को ले लोगों में जागरूकता आयी है। सभी लोग पोषण का विशेष ध्यान रख रहे हैं। शिशुओं के लिए आधारभूत पोषण में स्तनपान मुख्य रूप से शामिल है। बच्चे के सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए माँ का दूध जरूरी है। माँ के दूध के अलावा छ्ह महीने तक के बच्चे को ऊपर से पानी देने की भी जरूरत नहीं होती है। स्तनपान कराने से बच्चे में भावनात्मक लगाव पैदा होता है और उसे यह सुरक्षा का बोध भी कराता है। आगामी एक से सात अगस्त तक जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड़ों में स्तनपान के महत्व को जनसाधारण तक पहुंचाने के उद्देश्य से “विश्व स्तनपान सप्ताह” मनाया जाएगा। मालूम हो कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने एवं कुपोषण से शिशु को बचाने में स्तनपान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने पर नवजात शिशुओं में मृत्यु की संभावना 20 प्रतिशत तक कम हो जाती है | सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला से लेकर प्रखण्ड स्तर तक आईसीडीएस के पदाधिकारियों के साथ ही आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका की अहम भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्वास्थ्य समिति किशनगंज के जिला योजना समन्वयक (डीपीसी) जिला नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे।
निमोनिया- डायरिया से बच्चों को बचाने के लिए शुरुआती स्तनपान जरूरी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया डायरिया व निमोनिया से बचाव में स्तनपान बहुत ही कारगर है। माँ के दूध की महत्ता को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद कंगारू मदर केयर तकनीक अपनाते हुए बच्चे को माँ की छाती पर रखकर स्तनपान की शुरुआत लेबर रूम के अंदर ही कराने के लिए बताया जाता है। इसके अलावा माँ को स्तनपान की स्थिति, बच्चे का स्तन से जुड़ाव और माँ के दूध निकालने की विधि को समझाने में भी नर्स द्वारा पूरा सहयोग किया जाता है| ताकि कोई भी बच्चा अमृत समान माँ के दूध से वंचित न रह जाये।उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को जन्म के पहले एक घंटे के अंदर माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाया जाये तो ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
स्वास्थ्य संस्थान में स्तनपान कक्ष ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर का निर्माण कराया जाना है –
उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में स्तनपान कक्ष ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर का निर्माण कराया जाना है। यह कक्ष उस उस संस्थान के ओपीडी के पास और कंगारू मदर केयर वार्ड के अतिरिक्त होगा । इसके साथ ही विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका घर-घर जाकर गर्भवती और धातृ माताओं को छह महीने तक केवल स्तनपान कराने के महत्व के बारे में बताएगी और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार और शुक्रवार को वहां आने वाली सभी 2 वर्ष तक की माताओं से सेविका और आशा इस अभियान में उनसे जुड़ने के लिए कहेंगी।
जिला और प्रखण्ड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा
जिला स्वास्थ्य समिति किशनगंज के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) विश्वजीत कुमार ने बताया कि कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान एक से सात अगस्त तक जिला और प्रखण्ड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सदर अस्पताल के अलावा जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को दूध की बोतल मुक्त परिसर घोषित किया जाना है। इसके साथ ही विभिन्न अस्पताल के प्रसव केंद्रों पर कार्यरत ममता का स्तनपान से होने वाले लाभ के बारे में उन्मुखीकरण किया जाएगा और प्रसव केंद्र के प्रसव पश्चात वार्ड की इंचार्ज सिस्टर को स्तनपान के लिए उस संस्थान का नोडल पर्सन चुना जाएगा।
अनुश्रवण एवं मूल्यांकन जिला स्तर पर सिविल सर्जन करेंगे –
डॉ श्री नंदन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन जिला स्तर पर सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी, आईसीडीएस के अधिकारी के साथ ही प्रखण्ड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(सीडीपीओ), प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम), प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक(बीसीएम) तथा आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका करेंगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पप्पू यादव को जैन मुनिश्री की नसीहत,किसी भी धर्म का उपहास उड़ाना अनुचितकिसी भी धर्म का उपहास उड़ाना अनुचित, धर्म को राजनीति से रखे दूर: मुनिश्री अरिजीत सागर जी महाराज आज होगा मंगल कलश स्थापना संवाददाता/ किशनगंज संत मुनिश्री 108 अरिजीत सागर जी महाराज ने कहा कि लोकतंत्र में हर … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,स्वच्छ शहर के लिए दिया गया जागरूकता संदेशसंवाददाता/किशनगंज शनिवार को शहर के सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर परिषद के द्वारा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में शनिवार को नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बच्ची के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज … Read more
- छात्रा की संदिग्ध मौत मामले के नामजद आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पणप्रतिनिधि/किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित एक नर्सिंग संस्थान की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में नामजद आरोपी राहुल कुमार ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अब सदर थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की … Read more
- जनता दरबार में जमीनी विवाद के मामलों की हुई सुनवाई,विवादों का हुआ निपटाराकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया था।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे … Read more
- पुलिस की कारवाई में लॉटरी की खेप जप्त,मामला दर्जप्रतिनिधि/किशनगंज किशमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को शहर के कजलामनी से लॉटरी की बड़ी खेप बरामद किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में लॉटरी टिकट बरामद किया है।मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा … Read more
- प्रसूता और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोपनिजी नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप चार दिन के नवजात की मौत के बाद बिगड़ी जच्चा की हालत उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम तीन घंटे तक प्रदर्शन जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा … Read more
- कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहरामसमेली /कटिहार – तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी बजरंगबली के समीप सुबह घटी। जब बाइक सवार विष्णीचक … Read more
- अजीत डोभाल को मिला ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’,गृहमंत्री ने दी बधाईडेस्क:राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को शनिवार को पुणे में तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वराज और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि … Read more
- पूर्व मंत्री मंजू वर्मा व पति को 7-7 साल की सजा, कोर्ट से सीधे जेल भेजे गएबेगूसराय/प्रतिनिधि बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को बेगूसराय की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। … Read more
- पश्चिम बंगाल में जैश से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, नेताओं की रेकी और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेजपूर्व बर्धमान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की हुई गिरफ्तारी झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया कोलकाता: पश्चिम … Read more
- नेपाल में हालात सामान्य होने की ओर: सुनसरी में कर्फ्यू में ढील, सिराहा गोलीकांड पर सरकार और गणेश यादव के परिवार के बीच सात सूत्री समझौतारिपोर्ट :अरुण कुमार नेपाल में हालिया सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में बड़ी राहत देते हुए शनिवार सुबह 5:30 बजे … Read more
- श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, गूंजे बाबा के जयकारेकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार से सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस मौके पर पूरा बाजार क्षेत्र बाबा भोलेनाथ के जयकारों … Read more
- एसपी ने किया मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशमनिहारी – पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने देर शाम मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बंदीगृह, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरों, सिरिस्ता तथा लंबित कांडों की समीक्षा की। एसपी ने बताया … Read more
- सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम को लेकर जनता दरबार का आयोजनकटिहार- सबका सम्मान – जीवन आसान”कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों सहित अपनी समस्याओं के समाधान … Read more
- रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का किया गया आयोजनकटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से शहर के मध्य विद्यालय बीएमपी मे निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा सचिव संतोष गुप्ता एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अराधना कुमारी … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकटिहार–युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से माई भारत की ओर से पीएम श्री +2 गांधी उच्च विद्यालय में “नशा मुक्त युवा विकसित भारत” अभियान के तहत नशा मुक्ति पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन … Read more
- डीएस कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापनविजेताओं को मिले ट्रॉफी और मेडल कटिहार – पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डीएस कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय … Read more
- एएनएम के फर्जी भुगतान पर डीएम ने जांच का दिया आदेशकदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एएनएम मौसम कुमारी के फर्जी भुगतान मामले में जिला जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है । सामुदायिक स्वास्थ्य … Read more
- सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ पीएम श्री विद्यालय का शुभारंभ6 से 8 तक के 190 छात्र-छात्राएं नामांकितबच्चों को मिलेगी मध्याह्न भोजन सहित अन्य सुविधा डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के राज्यकृत सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया में पीएम श्री विद्यालय का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ।समारोह में संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, … Read more
- डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया सिंहाबाद स्टेशन पर औचक निरीक्षणयात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश कटिहार – रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को सिंहाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर रेल प्रशासन की कार्यशैली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान … Read more


























