पटना/संवादाता
सोमवार से 50 फीसद विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ प्रदेश भर में दसवीं से ऊपर की कक्षाओं के सभी सरकारी एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और तकनीकी शिक्षण संस्थान खुल जाएंगे।मालूम हो कि कोरोना महामारी के चलते पांच अप्रैल, 2021 को सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया था। इस प्रकार 98 दिनों के बाद शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य आरंभ होंगे और इसी के साथ कैंपस में चहल-पहल लौटेगी, जबकि पहली से दसवीं कक्षा के सरकारी एवं निजी विद्यालय अगस्त में खोले जाएंगे।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने समीक्षा के क्रम में सोमवार से खुलने वाले संबंधित शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा, स्वच्छता और सफाई संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों व विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें कोई चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन जरूरी है। उन्होंने बताया कि पहली से दसवीं कक्षा के विद्यालयों को खोलने का निर्णय अगस्त में लिया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि सभी कक्षाओं में पहलें दिन पचास फीसद विद्यार्थियों की उपस्थिति रहेगी और उनके बैठक के लिए कक्षाओं में छह फीट की दूरी सुनिश्चित होगी। रोटेशन के तहत बाकी 50 फीसद विद्यार्थी अगले दिन आएंगे। अधिक नामांकन वाले शिक्षण संस्थान दो पाली में कक्षाएं संचालित करेंगे। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैंपस में प्रवेश के लिए मास्क जरूरी किया गया है।
अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका लेना सुनिश्चित कराएं। सोमवार से कैंपस एवं सभी कक्षाओं, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, भंडार कक्ष, पानी टंकी, किचेन वाशरूम, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी की सफाई सुनिश्चित होगी। डिजिटल थर्मोमीटर, सेनेटाइजर, साबुन की व्यवस्था होगी। परिवहन व्यवस्था प्रारंभ किये जाने से पहले सेनेटाइजेशन होगी।
सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों में कैंपस स्व’छता और क्लास रूम की सफाई और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वो’च प्राथमिकता देने की हिदायत दी गई है। इसके लिए कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना जरूरी होगा। कैंपस में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों तथा आगंतुकों के लिए मास्क लगाना या फेस कवर करना अनिवार्य है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और भूमि अधिग्रहण की … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की रफ्तार से किसानों और … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार … Read more
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंगपटना/कटिहार – विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में भूमिका विहार की ओर से निर्मित “बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस” लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह फिल्म … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारी तेजमनिहारी – श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने गंगातट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। … Read more
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा … Read more
- हसनगंज में मनाया गया विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस,बच्चों को दी गई जानकारीहसनगंज – प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया गया । बच्चों को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इससे बचाव के उपाय बताए गए। इस अवसर पर बच्चों … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप से प्रारंभ होकर … Read more
- रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पीते 10 लोग गिरफ्तारकचना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कचना थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों … Read more
- फुलवरिया बाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, हल्की बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी; नाला व सड़क निर्माण की उठी मांगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया बाजार में हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। फुलवरिया कॉलेज चौक से फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क जलमग्न … Read more
- पिताजी की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातमविजय कुमार साह/किशनगंज बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुछहा बेणूगढ़ निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार दास की मौत हो गई। राजस्थानी पंचायत समिति सदस्य निखिल … Read more
- डीआरडीए निदेशक ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देशविजय कुमार साह / टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी आवास सहायकों एवं आवास पर्यवेक्षकों के साथ योजनाओं … Read more
- रतुआ मदरसा प्रबंध समिति विवाद की डीपीओ ने की जांचइरफान/पोठिया (किशनगंज)। पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत स्थित रतुआ मदरसा जिनतुल कुरान में प्रबंध समिति के गठन को लेकर उठे विवाद की गुरुवार को किशनगंज स्थापना शिक्षा विभाग के डीपीओ राज कमल ने स्थलीय जांच की। इस दौरान नवगठित समिति … Read more
- महाकाल मंदिर में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन,काशी से आए आचार्यों ने विधि-विधान से कराई महाकाल बाबा की पूजासंवाददाता/किशनगंज शहर के रुईधासा में स्थित महाकाल मंदिर मे आयोजित दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को हवन,पूजन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दो दिवसीय महाकाल महोत्सव 29 जुलाई को शुरू हुआ था। मंदिर के पुजारी बाबा साकेत … Read more
- कंगना पर तौसीफ का तीखा वार: ‘अंग प्रदर्शन से मिली पहचान, अब छात्रों को दे रहीं नसीहत’अब्दुल करीम / किशनगंज किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से मजलिस पार्टी विधायक तौसीफ आलम ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है ।विधायक ने कंगना रनौत को नाचने वाली और अंग प्रदर्शन के जरिये प्रसिद्धि … Read more
- श्रावणी मेले में कांवरिया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किया उद्घाटनकटोरिया:श्रावणी मेले के अवसर पर गुरुवार को किशनगंज सेवा सदन, कटोरिया द्वारा संचालित कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल तथा ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट,मनिहारी समेत तीन प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ की तैनातीकटिहार – श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर मनिहारी,बरारी और आजमनगर के प्रमुख गंगा घाटों पर एसडीआरएफ स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की तीन … Read more




























