जिलेवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने हेतु किशनगंज पुलिस का भरोसा
न्याय के लिए अब फरियादियों को एसपी कार्यालय का नही लगाना होगा चक्कर; एसपी से मिलने वाले स्थानीय थाना से कर सकेंगे वर्चुअल माध्यम से संवाद
क्या है ये नयी व्यवस्था – E-भरोसा
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज पुलिस द्वारा कोरोना काल में लगातार लोगो को मदद पहुंचाने का कार्य किया गया है । बीते साल लॉक डाउन में हजारों लोगों को दवा,एंबुलेंस,भोजन मुहैया करवा कर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की और अब जिला पुलिस द्वारा एक बार फिर फरियादियों की समस्याओं के निवारण हेतु बड़ी पहल की गई है ।
बता दे की कोरोना काल में फरियादियों की समस्यों की समाधान के लिए एसपी कुमार आशीष ने एक नयी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है जो आगामी 18 जून दिन शुक्रवार (समय 12 बजे से 01 बजे के बीच) से प्रभावी होगी. इस नयी व्यवस्था में उपरोक्त दिन एवं समय पर हर सप्ताह एसपी वर्चुअल माध्यम (गूगल डुओ) के जरिये अपने सभी थानाध्यक्षों, अंचल निरीक्षकों से संवाद करेंगे. इसके लिए सभी पुलिस कार्यालयों को सैमसंग कंपनी का अत्याधुनिक टैब जो पूर्व से ही उपलब्ध है- इसमें गूगल के माध्यम से सभी एक साथ अपने थाना या ऑफिस में 12 बजे से ऑनलाइन रहेंगे. कोई भी व्यक्ति जिन्हें एसपी या डीएसपी से बात करनी है, कोई शिकायत जिसका समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं किया जा रहा है, जन-हित से जुडी कोई सुझाव देना चाहते हों, वो अपने अपने नजदीकी थाने पर जाकर थानाध्यक्ष के सामने ही एसपी किशनगंज से वर्चुअल तरीके से रूबरू होकर अपनी बात नि:संकोच रख सकते हैं. इस व्यवस्था में उन्हें स्वयं चलकर या किसी वाहन से एसपी ऑफिस स्वयं आने की दरकार नहीं होगी.
इसकी क्या आवश्यकता है?
एसपी कुमार आशीष के अनुसार लोग सुदूर क्षेत्र यथा टेढ़ागाछ, दिघलबैंक, ठाकुरगंज, कोचाधामन, गलगलिया आदि अन्य जगहों से विभिन्न मामलों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचते रहते हैं। ऐसे में उनके समय की बर्बादी के साथ वर्तमान के कोरोना संक्रमण का भी डर बना रहता है। लोगो को आने जाने में आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। प्राय: ये देखा जाता है की लोग स्थानीय थाना न जाकर शीघ्र समाधान के लिए सीधे एसपी कार्यालय आ जातें हैं। यहाँ वे आवदेन देते हैं। पुनः वही आवेदन संबंधित थाना जाता है। निर्देश व आश्वाशन के बाद दो से तीन दिनों का फासला अवश्यंभावी हो जाता है। तब तक त्वरित न्याय का समुचित महत्व नही रह जाता है। जिसके कारण दुबारा वे मुख्यालय पहुंच जाते हैं। और ये सिलसिला चलता रहता है. इसीलिए ऑन द स्पॉट मामले का निपटारा के लिए अब लोग स्थानीय थाना के तकनीकी उपकरण के माध्यम से एसपी से सीधे संवाद करेंगे। जहां अपनी परेशानियों को जिले के सक्षम प्राधिकार को स्वयं बताएंगे। उस वक्त ही, उसी मीटिंग में मौजूद स्थानीय थानेदार/पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया जाएगा। जिससे मामले का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। वर्चुअल माध्यम से पुलिस के वरीय अधिकारियों एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी को अपनी समस्याएं बता सकेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एसपी की पहल पर वर्चुअल मोड से सुनवाई करने वाला बिहार का पहला जिला किशनगंज होगा। जिसकी शुरुआत किशनगंज पुलिस द्वारा की जा रही है। इस मीटिंग के निमित्त एसपी कुमार आशीष ने सबको इस तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
क्या सभी फरियादियों के पास एंड्राइड/इन्टरनेट वाला मोबाइल आवश्यक होगा?
बिलकुल नहीं, एसपी से वर्चुअल माध्यम से मिलने के लिए यह जरूरी नहीं होगा की उनके पास एंड्रॉयड मोबाइल या इन्टरनेट की सुविधा है या नहीं। बल्कि उन्हें ऐसे मोबाइल की कोई आवश्यकता नहीं होगी। प्रत्येक शुक्रवार को नियत समय पर उन्हें सिर्फ अपने नजदीकी थाने में जाकर SHO/CI से अनुरोध करना होगा की वो एसपी से ऑनलाइन बात करवा दें, जिसके लिए सम्बंधित थाने में पहले से टैब इन्टरनेट कनेक्शन के साथ उपलब्ध है. पब्लिक की कठिनाईयों को जिला पुलिस समझती है, जिसकी वजह से सभी थाने में ही यह व्यवस्था की गई है।
क्या इस व्यवस्था में कोई शुल्क देना होगा?
बिलकुल नहीं, ये व्यवस्था पूरी तरीके से नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी. अगर किसी भी स्तर से कोई इस कार्य के लिए फीस मांगे, तो उसकी शिकायत फ़ौरन वरीय पदाधिकारियों को करें.
डीएसपी प्रशिक्षु मुकेश ठाकुर एवं मनीष चन्द्र लगातार इस व्यवस्था के पूर्ण कार्यान्यवन के लिए लगे हुए है, उनके सहयोग के लिए जिला पुलिस की टेक्निकल टीम भी आवश्यक तकनीकी सहयोग दे रही है.
वर्चुअल माध्यम से एसपी से मिलने के लिए पुलिस की तकनीकी व्यवस्था को लगातार दुरूस्त किया जा रहा है। वर्चुअल मीटिंग को लेकर पिछले रविवार को मॉक ड्रिल भी किया गया। इस व्यवस्था को लेकर किसी-किसी थाने में थोड़ी नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जिसे दुरुस्त करने को लेकर बीएसएनएल व अन्य नेटवर्किंग कम्पनियों से वार्ता की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी व्यवस्था की मोनेटरिंग करेंगे। इसमे लगाए जाने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
ऑन द स्पॉट निराकरण को लेकर उठाए गए कदम :- एसपी किशनगंज
एसपी कुमार आशीष ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर लोगो को सुरक्षित व ऑन द स्पॉट मामले का निराकरण के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. त्वरित न्याय के साथ समय की बचत होगी और आर्थिक नुकसान से भी छुटकारा मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को समय 12 बजे से 01 बजे के बीच में बेहिचक अपने नजदीकी थाना आकर अपनी समस्या बताएं, किशनगंज पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
आज की अन्य खबरे पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर टाउन … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए बगैर ही … Read more