बंगाल /कोलकाता
नारदा स्टिंग में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार टीएमसी के तीन नेताओ को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।मालूम हो कि सीबीआई द्वारा कल टीएमसी के दो मंत्रियों सहित कुल 4 नेताओ सुब्रत मुखर्जी , फिरहाद हकीम, मदन मित्रा,शोबन चटर्जी को गिरफ्तार किया था ।जिनमे से फिरहाद हकीम को छोड़कर तीन नेताओं को तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।
बता दे की चारो टीएमसी नेता सीबीआई की हिरासत में है और हाई कोर्ट द्वारा सोमवार को इनकी जमानत रद्द कर दी गई थी । हाई कोर्ट द्वारा 19 मई ,बुधवार को मामले की सुनवाई की जाएगी ।दूसरी तरह सीबीआई कार्यालय में आज सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।बता दे कि कल इन नेताओ की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी समर्थकों द्वारा सीबीआई कार्यालय में जम कर हंगामा किया गया था ।टीएमसी समर्थकों ने भारी उत्पात मचाया था वहीं सीएम ममता बनर्जी भी 6 घंटे तक सीबीआई कार्यालय में मौजूद रहीं थी ।जिसके बाद आज निजाम पैलेस स्थित सीबीआई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।
क्या है नारदा स्टिंग ?
2014 में एक निजी टीवी चैनल द्वारा टीएमसी के सांसदों और मंत्रियों की स्टिंग की गई थी ।जिसमें कैमरे पर ये नेता कैमरे पर 5 लाख रुपए लेते हुए कैद किए गए थे ।पूरे स्टिंग ऑपरेशन को हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था उसके बाद कोर्ट ने जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा ।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में … Read more