न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 89 हजार से अधिक नए मरीज मिले,714 की मौत

देश /डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 89,129 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 पहुंच चुकी है। वहीं 714 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,110 हो गई है। मालूम हो कि  सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,58,909 है और बीमारी से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,69,241 है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,69,59,192 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,46,605 सैंपल कल टेस्ट किए गए ।वहीं अभी तक देश में कुल 7,30,54,295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है ।देश में जिस तरह से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसके बाद महाराष्ट्र ,राजस्थान,मध्यप्रदेश,केरल , गुजरात  सहित कई राज्य सरकारों की चिंता बढ़ गई है। बिहार में भी एक बार फिर धीरे धीरे बीमारी ने जोर पकड़ रहा है ।इसलिए जरूरत है विशेष सावधानी बरतने की ।

Share this news

Leave a Comment