न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :जनादेश चोरों को सड़क से सदन तक चैन से सरकार नहीं चलाने देंगे -तेजस्वी यादव

पटना /संवादाता

बिहार विधान सभा के बाहर और सदन के अंदर राजद विधायकों की पिटाई के मामले से बिहार का सियासी तापमान बढ़ चुका है ।पूरे मामले पर विपक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हो चुका है ।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि राजद विधायक को लोकतंत्र के मंदिर में सादे कपड़ों में मौजूद गुंडा सरकार के नरभक्षी शासकों के गुंडों ने इतना पीटा कि उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में लेकर जाना पड़ा।

तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वो कह रहे है कि ज़ालिम नीतीश जी हत्या करवा देंगे। वैसे भी CM को हत्या करने-कराने का पुराना अनुभव है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगारों के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी।जब बेरोज़गारी को राष्ट्रीय विमर्श बना दिया तो नीतीश कुमार की क्या हैसियत जो बिहार के क्रांतिकारी युवाओं को रोक देंगे?

इन जनादेश चोरों को सड़क से सदन तक चैन से सरकार नहीं चलाने देंगे।उन्होंने कहा कि मैं भी देखता हूँ आप और कितना नीचे गिरते है?गिरावट मापूंगा मालूम हो कि कल आरजेडी कार्यकर्ताओ द्वारा पहले विधान सभा मार्च को रोकने पर पटना कि सड़कों पर उपद्रव किया गया ।वहीं बाद में सदन में आरजेडी विधायकों द्वारा तोड़ फोड़ एवं हंगामा किया गया ।जिसके बाद पुलिस के द्वारा जबरन विधायकों को सदन से बाहर निकाल कर पिटाई की गई थी ।

Share this news

Leave a Comment