न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक 1500 करोड़ से अधिक का सहयोग हुआ प्राप्त

देश /डेस्क

श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत सिर्फ 27 दिनों के अंदर पूरे देश से राम मंदिर निर्माण के लिए 1511 करोड़ की धनराशि जमा हो चुकी है ।मालूम हो कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने यह जानकारी दी है ।

श्री गिरी ने बताया कि 27 फरवरी के बाद समर्पण निधि अभियान समाप्त हो जाएगा और कोई भी कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण के लिए कूपन लेकर किसी के घर नहीं जाएगा । बता दे की बीते 15 जनवरी से पूरे देश में निधि समर्पण अभियान संघ एवं अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है । जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर हेतु अपना योगदान दिया है ।






Share this news

Leave a Comment