न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुजफ्फरपुर :बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे शिक्षक से अपराधियों ने लूटे 4 लाख रुपए ,जांच में जुटी पुलिस

बिहार /मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के कंपनीबाग इलाके से बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे शिक्षक से अपराधियों ने 4 लाख रुपए लूट लिए ।मालूम हो कि सरैयागंज स्थित एसबीआई बैंक से चार लाख रुपए की निकासी कर जुम्मे की नमाज़ पढ़ने जा रहे हैं शिक्षक के चेहरे पर अपराधियों ने चना फेंक कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।






शिक्षक मोहम्मद अताउल्लाह ने बताया कि वह मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर के निवासी है गांव में फोर लाइन सड़क निर्माण हो रही है जिसमें उनकी जमीन पड़ा है जिस का मुआवजा सरकार के द्वारा दिया गया ।उसी पैसे को निकालने सरैयागंज के पंकज मार्केट स्थित एसबीआई शाखा में पैसा निकासी कर जुम्मे की नमाज पढ़ने कंपनी बाग स्थित बड़ी मस्जिद जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके चेहरे पर चना फेक हाथ से झोला छीन फरार हो गया ।इसकी सूचना मोहम्मद अत्ताउल्लाह ने देर शाम को नगर थाने को दी सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस ने छानबीन शुरू किया । पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदेहास्पद पाया गया लेकिन पुलिस अभी भी सीसीटीवी खंगाला रही है नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि तीन चार भाइयों का पैसा हैं जिससे पचाने के लिए साजिशन इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया हो, इसकी भी जांच की जाएगी।






Share this news

Leave a Comment