न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सिमडेगा : पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार,हथियार भी बरामद

झारखंड /सिमडेगा

पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।मालूम हो बांसजोर ओपी क्षेत्र में लाह व्यवसायी से लुटकांड करने वाले दो लूटेरों को पुलिस ने हथियार सहित धर दबोचा है।






एसपी डाॅ शम्स तबरेज ने बताया कि बांसजोर ओपी क्षेत्र के कुरकुरा बाजार में हथियार के बल पर विगत 20 जनवरी को एक लाह व्यवसायी के साथ लुटपाट की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने व्यवसायी के बयान पर केस दर्ज करते हुए लुटेरों के खिलाफ छापामारी शुरू कर दी थी।एसपी श्री तबरेज ने बताया कि पुलिस ने जलडेगा के एक पुराने आर्म्स एक्ट केस के वादी से पुछताछ कर रही थी तो उसने इस लुटकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट में शामिल सूरज बडाईक को भी धर दबोचा।गिरफ्तार लुटेरे कई अपराधिक घटनाओं में संलिप्त बताए जाते है ।पत्रकार वार्ता के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे ।






Share this news

Leave a Comment