न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज में शिविर लगा कर दिव्यंगता प्रमाण पत्र हेतु लिए गए आवेदन

बहादुरगंज/किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार के दिन जिला प्रशासन के निर्देश पर ऑफलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सत्यापन एवम युडीआईडी कार्ड हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत शुभारंभ बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी एवम वरीय उप समाहर्ता श्वेतांक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।विशेष शिविर के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के दिव्यांग लोगों को प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुलाकर उनकी दिव्यांगता की जांच मेडिकल टीम के द्वारा की गई।






इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बुधवार के दिन से बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र ऑनलाइन करवाने हेतु दो दिन का विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमे की बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ नेसार अहमद की अध्यक्षता में डॉक्टरों की टीम के द्वारा दिव्यांगजनो की शारीरिक जांच कैम्प में ही कर उनका प्रमाण पत्र निर्माण करवाया जा रहा है एवम युडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है।जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनो की पहचान के साथ ही साथ उनका आत्मसम्मान देना है।एवम सरकारी योजनाओं का लाभ भी सभी दिव्यांगजनो को मिल सके साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजनो का एक विशिष्ट पहचान पत्र हो।शिविर में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांग पहुंचकर अपने पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच करवाकर नए सिरे से विभाग के निर्देश पर युडीआईडी कार्ड निर्माण करवाने के कार्य को किये एवम दर्जनों नए दिव्यांग लोग जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन सका था उनलोगों का भी शारीरिक जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्माण किया गया।






Share this news

Leave a Comment