न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मोतिहारी :नाबालिग हत्या दुष्कर्म मामला ,थाना अध्यक्ष को बनाया गया अप्राथमिकी अभियुक्त

बिहार /मोतिहारी

नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी करवाई की है ।एसपी द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष को भी अप्रथामिकी अभियुक्त बनाया गया है ।

मालूम हो कि मोतिहारी कुण्डवा चैनपुर  गैंगरेप और हत्या मामले में कुण्डवा चैनपुर के निलंबित थानाध्यक्ष संजीव रंजन को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है साथ ही सभी नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एसपी ने केश ट्रू कर दिया है।जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार से मिलने के बाद एसपी ने अपने सुपरविजन  में घटना को सत्य बताया है।






गौरतलब हो कि बीते दिन घर मे अकेली बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आधी रात को शव को जला दिया गया था।जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था ।बता दे कि हाथरस की तरह देर रात थाना अध्यक्ष की मदद से लड़की के शव को जला दिया गया था । जिसके मददगार बने थानाध्यक्ष संजीव रंजन का ऑडियो वायरल हुआ था ।






गौरतलब हो कि नेपाली नाइट गार्ड की नाबालिग बेटी की गैंगरेप के बाद 21 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आनन फानन में उसका शव जला दिया गया। घटना के बाद नाइट गार्ड अपने गांव नेपाल चला गया। करीब बारह दिन बाद मामले में गैंगरेप के बाद हत्या की एफआाईआर दर्ज कराते हुए 11 लोगों को आरोपित किया गया। मामला उजागर होते ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हुई और दो लोगों को पकड़ा गया। इसी बीच थानाध्यक्ष व एक आरोपित के बीच घटना के दिन हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। एसपी ने मामले में थानाध्यक्ष की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। रविवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने कुंडवाचैनपुर पहुंच मामले की जांच की।जिसके बाद केस को सत्य मानते हुए करवाई की गई है ।






Share this news

Leave a Comment