न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत एक अन्य घायल

बिहार /कैमूर

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मझाड़ी गांव के पास बच्चे को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पानी में पलट जाने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं चालक के साथ रहे दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर से कूदकर किसी तरह जान बचाया हालाकि वो गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को सीधा कर ट्रैक्टर के नीचे फंसे चालक के शव को निकाला। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मोहनिया थाना पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी। मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है ।

ग्रामीण बताते हैं ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिलने के बाद सभी ग्रामीण पहुंचे। जहां ट्रैक्टर को सीधा कर ट्रैक्टर के नीचे फंसे शव को निकाला गया है। हम लोग चाहते हैं कि उनके परिवार को आपदा के तहत मिलने वाले मुआवजा राशि की मांग ग्रामीण कर रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment