न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :ठाकुरगंज राजद विधायक सऊद आलम के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में बनाई गई मानव श्रृंखला

किशनगंज /संवादाता

दिल्ली में बीते दो महीने से भी अधिक समय से कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के समर्थन में आज किशनगंज जिले में महागठबंधन नेताओ के द्वारा मानव श्रृंखला बना कर आंदोलन का समर्थन किया गया ।






ठाकुरगंज विधान सभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक सऊद आलम की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बना कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है ।मानव श्रृंखला अपने निर्धारित समय 12 बजे से 12:30 बजे तक बनाई गई और श्रृंखला में मौजूद नेताओ और कार्यकर्ताओ ने एक सुर में केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की ।

राजद विधायक श्री आलम ने इस मौके पर कहा कि सभी लोगो का दिल्ली जाना संभव नहीं है इसलिए यह मानव श्रृंखला बना कर जारी आंदोलन को हम सभी ने समर्थन दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अविलंब किसानों की मांग को पूरी करे यह उनकी मांग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने के लिए श्रृंखला बनाई गई है ।






Share this news

Leave a Comment