न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :लगातार 32 वें वर्ष डॉ. सजल करेंगे गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन

● वर्ष 1990 से ही गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का कर रहे हैं मंच संचालन

किशनगंज /संवादाता

गणतंत्र दिवस पर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह स्टेडियम में होगा जिले का मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर किशनगंज जिला के मुख्य ध्वजारोहण समारोह के मंच संचालन व उद्घोषणा के लिए जिला प्रशासन ने लगातार 32 वें वर्ष मारवाड़ी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष व वरीय पत्रकार डॉ. सजल प्रसाद का नाम चयनित किया है।
जिला सामान्य प्रशाखा के वरीय उप समाहर्त्ता ने डॉ. प्रसाद को इस आशय का पत्रांक 39 दिनांक 18 जनवरी, 2021 प्रेषित कर उक्त जानकारी दी है।






पत्र के अनुसार शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह स्टेडियम (खगड़ा) में जिले का मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम निर्धारित है जिसके मंच संचालन व उद्घोषणा का दायित्व डॉ.सजल प्रसाद को सौंपा गया है।
बताते चलें कि 14 जनवरी 1990 को किशनगंज को जिला का दर्जा मिला था। उसके बाद ऐतिहासिक रुईधासा मैदान में कुछ वर्षों तक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर मुख्य झंडोत्तोलन समारोह आयोजित होता रहा।बीते करीब 15 वर्षों से शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह स्टेडियम ही मुख्य झंडोत्तोलन स्थल है।


डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि वर्ष 1990 से ही वे लगातार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर किशनगंज जिला के मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम सहित मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यक्रम का मंच संचालन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी के किसी उदघोषक को यह दायित्व मिलता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी।






Share this news

Leave a Comment