न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : सीएसपी संचालक से तीन लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज /संवादाता

किशनगंज में सीएसपी संचालक से लूट का मामला प्रकाश में आया है । मालूम हो कि अर्रा बाड़ी  ओपी क्षेत्र के खरखड़ी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से रुपए की निकासी कर लौट रहे सीएसपी संचालक से अपराधियों ने ₹3 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए ।






जानकारी के मुताबिक सीएसपी संचालक राजीव कुमार राय रोजाना की तरह ही बुधवार को खरखड़ी स्थित बैंक शाखा से रुपए निकासी कर दामलवाड़ी लौट रहे थे, कि पहले से घात लगाए चार लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया ।






पीड़ित सीएसपी संचालक राजीव कुमार राय ने बताया कि 4 की संख्या में लुटेरे दो बाइक में सवार थे और चारों ने हेलमेट लगा रखा था ।पीड़ित ने घटना की जानकारी अर्रा बाड़ी ओपी इंचार्ज को दी जिसके बाद पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है । पुलिस के द्वारा अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी कि बात कही गई है ।

Share this news

Leave a Comment