न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :ममता बनर्जी बौखलाहट में है -जेपी नड्डा

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बीडीसी चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अपना वोट डाला । श्री नड्डा ने बिलासपुर में वोट डाला और कहा कि लोकतंत्र में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम मताधिकार का उपयोग करें ।






वहीं श्री नड्डा ने बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर हो रहे हमलों पर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता जी के पांव के नीचे से बंगाल की गद्दी खिसक चुकी है, वे बौखलाहट में हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा बंगाल में 200 से ज़्यादा सीटें जीतकर आएगी। लोगों का रुझान भाजपा की तरफ है।उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि बंगाल का सुधार करना है तो भाजपा विकल्प है ।






Share this news

Leave a Comment