न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :एसएसबी जवानों और ग्रामीणों के बीच समन्वय बैठक का किया गया आयोजन

किशनगंज /विजय कुमार साह

एसएसबी 12 वीं बटालियन डी कंपनी माफियाटोला के जवानों ने सीमावर्ती भोरहा,फत्तेहपूर गांव में ग्रामीणों के साथ ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया।






बैठक में कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेन्ट सुमन गोराई ने ग्रामीणों से संबोधित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए सहयोग करने की अपील की। कहा कि सीमा पर कुछ लोग असामाजिक तत्वों के बातों में आकर अपने बच्चों को तस्करी आदि के कामों में लगाते हैं जो ना बच्चों के भविष्य के लिए गलत है बल्कि गैरकानूनी भी है।

सभी अभिभावकों को चाहिए कि ऐसे गलत कामों में अपने बच्चे को दूर रखें बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। इसके लिए गांव के बुद्धिजीवी वर्ग और जनप्रतिनिधियों को आगे आने की जरूरत है। वही ग्रामीण एवं मुखिया जगदीश प्रसाद साह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अपने घर के ही मवेशियों को जरूर पड़ने पर बेचने ले जाने एवं रात के समय कभी कभार किसी जरूरी काम से कही आये जाए तो जवानों द्वारा स्थानीय लोगों को भी पूछताछ की जाती है के अलावे अन्य बातों को बैठक में रखा।






असिस्टेंट कमान्डेंट सुमन गोराई ने लोगों को विश्वास दिलाया कि पूछताछ करना स्थानीय लोगों किसानों को परेशान करना उनका मकसद नहीं है बल्कि आपकी सुरक्षा सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पूछताछ की जाती है।

इसमें जवानों की सहयोग करें। वही
किसानों पशुपालकों की आड़ में कोई
तस्कर पशु की तस्करी ना करें उसको रोकना मकसद है।

बैठक में भोरहा, पैकटोला,हरिहरपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल थे।






Share this news

Leave a Comment