न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया ।

किशनगंज /संवादाता


गुरुवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया ।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के क्रम में सभी कर्मियों का लॉग बुक,शाखा में रक्षित इंडेक्स रजिस्टर ,गार्ड फाइल , सभी पेंशन प्रपत्र, पेंशन से संबंधित सभी मामले का समय सीमा से तामिला की स्थिति, कोषागार कर्मियों को आवंटित कार्य, कोषागार संपत्ति का सत्यापन , अवकाश पंजी ,भुगतान पंजी समेत सभी प्रकार के संधारित पंजी एवं कार्यालय का साफ-सफाई का अवलोकन समेत सीएफएमएस प्रणाली के कार्यरत रहने,ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया आदि का गहन समीक्षा की गई।

साथ ही, डबल लॉक सिस्टम का निरीक्षण भी किया गया तथा डबल लॉक सिस्टम में अग्नि से बचाव हेतु उपकरण एवं रखरखाव का अवलोकन किया गया।डीएम ने कोषागार के कार्यों का निरीक्षण के उपरांत बज्र गृह का भी निरीक्षण किया।


जिला पदाधिकारी के द्वारा कोषागार में संधारित पंजी,ऑनलाइन प्रक्रिया के अवलोकन तथा कार्यालय व बज्र गृह निरीक्षण के उपरांत कोषागार पदाधिकारी, आर.बी कुमार के कार्य तथा सामग्रियों के रख रखाव की काफी सराहना की गई। साथ ही,भविष्य में इसी प्रकार यथा आवश्यक बेहतर सुविधा के साथ अभिलेख व पंजी संधारण ,रख रखाव तथा कार्य हेतु निर्देश दिया गया।

Share this news

Leave a Comment